
'मेरी उंगली पकड़कर राजनीति में आए, लेकिन अब अलग नजरिया...,' शरद पवार ने किया पीएम मोदी पर तंज
AajTak
एनसीपी (SP) अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'उंगली पकड़कर' राजनीति में आने वाले बयान को याद किया और अब प्रधानमंत्री पर 'अलग रुख' अपनाने का आरोप लगाया है. पवार ने 'निजी हमलों' और अलग विचारधारा रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर भी तंज कसा है.
एनसीपी (SP) अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'उंगली पकड़कर' राजनीति में आने वाले बयान पर तंज कसा है और पीएम पर 'अलग रुख' अपनाने का आरोप लगाया है. पवार ने 'निजी हमलों' और अलग विचारधारा रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर भी हमला बोला है.
शरद पवार सोमवार को पुणे जिले के बारामती में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, जब मैं केंद्रीय कृषि मंत्री था, तब मैंने गुजरात की जबरदस्त मदद की थी. उस समय मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे. मैंने यह नहीं देखा कि वो किस पार्टी से हैं. मैंने देखा कि उनके राज्य में किसानों को खुश करने की जरूरत है और इसलिए मैंने उनकी मदद की.
यह भी पढ़ें: पश्चिमी महाराष्ट्र में शरद पवार का नया समीकरण! BJP को चुनौती देने के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को रहे साध
'आज अलग नजरिया देखने को मिल रहा'
शरद पवार ने आगे कहा, एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि वो बारामती आना चाहते हैं. यहां उन्होंने अपने भाषण में कहा, वे शरद पवार की उंगली पकड़कर राजनीति में आगे बढ़े थे और मैंने अब तक जो भी (विकासात्मक) कार्य किए हैं, उसे पवार साहब ने मेरी उंगली पकड़कर करना सिखाया था. लेकिन आज वो (मोदी) बदल गए हैं और अलग दृष्टिकोण अपना रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस-शिवसेना के उम्मीदवार उतारने से शरद पवार नाराज, बोले- गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे MVA के सहयोगी दल

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






