
'मेरा भाई भी लोको पायलट है...', अब बिना टिकट ट्रेन में चढ़ी महिला ने TT को दिखाई धौंस
AajTak
बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वाली सरकारी शिक्षिका के बाद अब एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. यह महिला टिकट दिखाने पर अपने भाई के लोको पायलट होने का टीटी को धौंस दिखाती दिख रही हैं.
अभी कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक सरकारी टीचर बिना टिकट ट्रेन से यात्रा कर रही थी. जब टीटी ने उससे टिकट मांगा थो वो उल्टा धौंस दिखाने लगी. ठीक ऐसा ही एक और वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला टिकट मांगने पर बताती है कि मेरे भाई लोको पायलट है और ऐसी ही ट्रेन लेकर चलता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @trainwalebhaiya नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसके साथ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर पूरे वाकये की जानकारी दी गई है. पोस्ट में लिखा है - मेरा भाई लोको पायलट है, इसलिए मैं बिना टिकट के फर्स्ट एसी में सफ़र करूंगी...कल एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका थी, आज एक लोको पायलट की बहन है. लगता है सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार वाले भारतीय रेलवे को अपनी निजी संपत्ति समझते हैं.
टीटी को महिला ने दिखाई लोको पायलट भाई की धौंस पहले तो बिना टिकट सफर करना, पकड़े जाने पर टीटीई से बहस करना और फिर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर खुद को पीड़ित दिखाना आम बात हो गई है. अपनी दौलत दिखाने के लिए उसने स्टारबक्स का मोबाइल कवर रखा है, लेकिन सिर्फ 10 रुपये का टिकट खरीदने के लिए भी वह बहुत गरीब है.
इस वीडियो में एक महिला दिखाई दे रही है. जिससे वीडियो बना रहा कथित टीटी टिकट मांगता है. इस महिला बोलती है - नहीं मेरे पास टिकट नहीं है. आप मेरी फोटो खींच रहे हैं क्या. आप फोटो कैसे ले रहे हैं. जब टीटी पूछता है कि आप बिना टिकट फर्स्ट एसी में चढ़े कैसे तो महिला बोलती है - मेरा पूरा खानदान रेलवे में है. मेरा भाई भी लोको पायलट है और ऐसा ही ट्रेन लेकर चलता है.
महिला ने भी टीटी को वीडियो बनाने की दी धमकी फिर महिला कहने लगती है आप वीडियो बना रहे हैं न. मैं भी वीडियो बनाऊंगी. आप अपना नेम प्लेट दिखाईए. फिर महिला भी वीडियो बनाने लगती हैं और बोलती हैं कि ये टीटी मुझे ट्रेन में वॉशरूम का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं. महिला बोलती है मेरे पास टिकट नहीं है तो क्या मुझे ट्रेन में नहीं चढ़ने दोगे. हां, मैंने बिना टिकट लिए ट्रेन का वॉशरूम यूज किया है, जिसे जो करना है कर लेना.
फर्स्ट एसी में बिना टिकट कर रही थी सफर इसके बाद महिला और उसके साथ एक और लड़की दूसरे टीटी को बोलने लगती है कि हमलोग दूसरे साइड से जेनरल डिब्बे की तरफ चले जाएंगे. सिर्फ वॉशरूम यूज करने फर्स्ट एसी में आए थे. इसके बाद फिर से महिला टिकट मांग रहे टीटी को धौंस दिखाती हैं और कहती है कि आप सिर्फ अपना नाम बता दो.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











