
मेरठ: कांवड़ पर थूकने के बाद बवाल, कांवड़ियों ने हाइवे को किया जाम, पुलिस चौकी में तोड़फोड़
AajTak
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ पर थूके जाने के बाद बवाल हो गया. कांवड़ियों ने हाइवे को जाम कर दिया और गुस्से में पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी कर दी. आरोप है कि थूकने वाले दोनों युवक दूसरे समुदाय के थे. इस पर कांवड़ियों ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया है.
मेरठ के कंकरखेड़ा में नेशनल हाइवे नंबर-58 पर कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा और सड़क को जाम कर दिया. कावंड़ियों का आरोप है कि दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने कांवड़ पर थूक दिया था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
कावंड़ियों के बवाल के बाद घंटों तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे. घंटों की मशक्कत के बाद हाइवे पर जाम लगाने वाले कांवड़ यात्रियों को समझा-बुझाकर हटाया गया और जाम खुलवाया गया.
दरअसल, दिल्ली-देहरादून स्थित हाइवे पर राजस्थान के रहने वाले कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि उनकी कांवड़ पर दो युवकों ने थूक कर कांवड़ को खंडित कर दिया है. आरोप था कि दोनों युवक दूसरे समुदाय के थे. उनमें से एक युवक को उन्होंने पकड़ भी लिया जबकि दूसरा फरार हो गया.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले आई, जिसके बाद कांवड़ियों ने चौकी पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और युवक को उनके सुपुर्द करने की मांग करने लगे.
हंगामा इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने चौकी में भी तोड़फोड़ कर दी. सूचना मिलते ही मेरठ के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस स्थिति को संभाला.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










