
मेडिकल छात्रों के बाद केरल पुलिस का वीडियो वायरल, इस अंदाज में लोगों से की वैक्सीन लगवाने की अपील
AajTak
हाल ही में मेडिकल छात्रों के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की. लेकिन, इस वीडियो के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं.
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर दो मेडिकल छात्रों के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक छात्र और छात्रा 70 के दशक के बोनी एम ग्रुप के क्लासिक सॉन्ग 'Rasputin’ पर डांस करते नजर आ रहे थे. कुछ निहित स्वार्थों की ओर से सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश भी की गई थी. अब डांस करने वाले छात्र-छात्रा के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं. 30 सेकेंड के वीडियो में दिखने वाली छात्रा जानकी ओमकुमार का कहना है कि वह ऐसे लोगों की आलोचना से चिंतित नहीं हैं जिन्होंने वीडियो को अलग रंग देने की कोशिश की. Get Vaccinated From Nearest Vaccination Centre.. Crush The Curve.. Back to Basics..#keralapolice #CovidVaccine pic.twitter.com/QfS8fPCoR3 दिलचस्प बात ये है कि केरल पुलिस ने भी अब एक डांस वीडियो जारी किया है. जिसमें बोनी एम बैंड के ही हिट नंबर पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन की वैक्सीन को एनीमेशन के जरिए डांस करते दिखाया गया है. केरल पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को अपलोड किया है. साथ ही लिखा है, अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर से वैक्सीन लगवाएं. कर्व को क्रश करें. बैक टू बेसिक्स.’
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








