
मेडिकल इमरजेंसी के कारण दुबई-अमृतसर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की कराची में लैंडिंग
AajTak
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, हमारी दुबई-अमृतसर फ्लाइट में एक यात्री को उड़ान के दौरान (14 अक्टूबर) अचानक मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़ गई. चालक दल ने कराची की ओर जाने का विकल्प चुना, क्योंकि यह तत्काल मेडिकल हेल्प देने के लिए निकटतम स्थान था.
दुबई से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को शनिवार को कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. एक यात्री को मेडिकल सहायता देने के लिए विमान को लैंड कराना पड़ा. एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक, कराची में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्री को 'तत्काल चिकित्सा सेवाएं' दी गईं. यात्री का इलाज होने और उड़ान भरने की मंजूरी मिलने के बाद विमान दोपहर 2:30 बजे कराची से अमृतसर के लिए रवाना हुआ.
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, हमारी दुबई-अमृतसर फ्लाइट में एक यात्री को उड़ान के दौरान (14 अक्टूबर) अचानक मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़ गई. चालक दल ने कराची की ओर जाने का विकल्प चुना, क्योंकि यह तत्काल मेडिकल हेल्प देने के लिए निकटतम स्थान था. उड़ान स्थानीय समयानुसार सुबह 08.51 बजे दुबई से रवाना हुई और स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे कराची में उतरी.
एयरलाइन ने हवाईअड्डे और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय किया, और यात्री को उतरने के बाद तत्काल चिकित्सा सेवाएं दी गईं. कराची में हवाईअड्डे के डॉक्टर ने जरूरी दवाएं दीं और चिकित्सा मूल्यांकन के बाद हवाईअड्डे की चिकित्सा टीम द्वारा उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी गई.
ऐसी ही एक घटना में जुलाई में हुई थी जब मुंबई से रांची जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को एक यात्री की मेडिकल आपात स्थिति के कारण नागपुर हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया था. हालांकि, यात्री को उतरने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ चुका था.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








