
'मेक इन इंडिया को मजबूती, किसानों-MSME को नए मौके...', US-इंडिया ट्रेड डील पर बोले PM मोदी
AajTak
भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते के लिए फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है. दोनों देशों ने आयात पर टैरिफ दरों को लेकर सहमति जताई है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी और किसानों, MSME और स्टार्टअप्स को नए अवसर मिलेंगे.
भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) के लिए एक अहम फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है. यह कदम दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही बातचीत और हालिया टैरिफ तनाव के बाद आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी कर समझौते की पुष्टि की. प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रेमवर्क तैयार किए जाने पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि इससे किसानों-MSME के लिए नए अवसर पैदा होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फ्रेमवर्क का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भारत-अमेरिका साझेदारी और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि यह समझौता मेक इन इंडिया को बढ़ावा देगा और किसानों, उद्यमियों, MSME, स्टार्टअप इनोवेटर्स और मछुआरों के लिए नए अवसर खोलेगा. प्रधानमंत्री के मुताबिक इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके भी पैदा होंगे और निवेश व तकनीकी सहयोग को भी मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें: अमेरिका-EU के बाद अब भारत खाड़ी के देशों के साथ करेगा फ्री ट्रेड डील, जानें इसके मायने
फ्रेमवर्क के तहत अमेरिका भारतीय निर्यात पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करेगा और जेनेरिक दवाओं, रत्न-हीरे और विमान पुर्जों जैसे कुछ उत्पादों पर शुल्क समाप्त करेगा, बशर्ते समझौता अंतिम रूप ले ले. इसके बदले भारत अमेरिकी औद्योगिक सामान और कृषि उत्पादों की बड़ी श्रेणी पर टैरिफ कम या खत्म करेगा. इनमें पशु चारे के लिए अनाज, ड्राई डिस्टिलर्स ग्रेन्स, मेवे, फल, सोयाबीन तेल और अन्य उत्पाद शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: कृषि और डेयरी सेक्टर में कोई समझौता नहीं, भारत-अमेरिका ने जारी किया ट्रेड डील का फ्रेमवर्क
संयुक्त बयान में इसे व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया है. यह बातचीत फरवरी 2025 में दोनों नेताओं द्वारा शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य बाजार पहुंच बढ़ाना और सप्लाई चेन को अधिक भरोसेमंद बनाना है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











