
मेंगलुरु: सरे आम युवक की चाकू से गोदकर हत्या के बाद मचा हड़कंप, इलाके में लगानी पड़ी धारा-144
AajTak
मृतक की पहचान 43 वर्षीय जलील के रूप में हुई. हमले के बाद उसे श्रीनिवास मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए एजे अस्पताल ले जाया गया. कमिश्नर ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
मेंगलुरु में दो लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके चलते 25 दिसंबर सुबह 6 बजे से 27 दिसंबर सुबह 6 बजे तक मेंगलुरु के हमेशा से संवेदनशील रहे इलाके सूरतकल, बाजपे, कवुरु और पानमबुर इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है. इसके तहत एक जगह पर 5 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा. वहीं 25 दिसंबर सुबह 10 बजे से 27 दिसंबर सुबह 10 बजे तक शराब बिक्री पर रोक भी लगा दी गई है. कटिपल्ला के सूरतकल थाने के पास घटना हुई है.
मृतक की पहचान 43 वर्षीय जलील के रूप में हुई. हमले के बाद उसे श्रीनिवास मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए एजे अस्पताल ले जाया गया. कमिश्नर ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
घटना शनिवार की रात करीब 8-8:30 बजे की है. मेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने कहा कि सूरतकल हमेशा से संवेदनशील इलाका रहा है. पूर्व में जब ऐसी घटनाएं हुई थीं तब हमने एहतियाती कदम उठाए थे. चूंकि आज क्रिसमस है, हम अपने उच्च अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं. पूर्व में भी हमने उन थानों के आसपास धारा 144 लागू की थी जो संवेदनशील बिंदु थे.
कटिपल्ला में सूरतकल पुलिस स्टेशन के पास जलील की एक फैंसी दुकान थी. वह उडुपी के पास कुलुरु का रहने वाला था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की रात करीब 8-8.30 बजे दो बदमाशों ने उसकी दुकान पर पहुंचकर उसे चाकू मार दिया और फरार हो गए.
(इनपुट- अनाघा)

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






