
मूसेवाला हत्याकांड: सचिन बिश्नोई को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, लॉकअप में लगी अदालत
AajTak
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. उसे अजरबैजान से गिरफ्तार करके दिल्ली लाया गया था. सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वह भी आरोपी है.
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपी सचिन बिश्नोई को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. उसे मंगलवार सुबह ही अजरबैजान से भारत लाया गया था. बता दें कि सचिन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है. अजरबैजान से लाए जाने के बाद कोर्ट ने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
सुरक्षा कारणों की वजह से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन को अदालत नहीं लाया गया था. लॉकअप से ही उसकी पेशी कराई गई थी. पटियाला हाउस कोर्ट की मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया खुद कोर्ट लॉकअप में गईं और मामले की सुनवाई कर आदेश पारित किया.
सचिन को अजरबैजान से लाने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अजरबैजान पहुंची थी.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन पहले सचिन बिश्नोई दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर फरार हो गया था. सचिन पर आरोप है कि उसने भारत में रहकर ही मूसेवाला हत्याकांड की प्लानिंग की और फिर दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अजरबैजान भाग गया था.
सचिन को जब अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था, तब उसके पास से फर्जी पासपोर्ट भी मिला था. दरअसल, सचिन अपना पूरा नाम सचिन थापन लिखता है, जबकि उसके पास से तिलक राज टूटेजा के नाम का पासपोर्ट बरामद किया गया था. सचिन के पिता का असली नाम शिव दत्त है, जबकि फर्जी पासपोर्ट में उसके पिता का नाम भीम सेन लिखा हुआ था.
सचिन के दोस्त संदीप उर्फ केकड़ा ने ही मूसेवाला की रेकी की थी. वह मूसेवाला का फैन बनकर उनके घर पहुंचा था. केकड़ा ने मूसेवाला के साथ सेल्फी भी ली थी. जैसे ही मूसेवाला घर से निकले तो केकड़ा ने जानकारी शूटर्स को दे दी थी. उसके बाद शूटरों ने मूसेवाला को घेरने की योजना बना ली और मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










