
मूसेवाला की हत्या, हनी सिंह को धमकी... पुलिसवाले के बेटे से कुख्यात गैंगस्टर बने गोल्डी बराड़ की क्राइम कुंडली
AajTak
गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है. वह यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान की हत्या के बाद से कनाडा फरार हो गया था. गोल्डी ने ही कनाडा में बैठकर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी. उसके खिलाफ पिछले दिनों रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हुआ था.
फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. हनी सिंह की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हनी सिंह के मुताबिक, उन्हें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फॉन और वॉइस नोट के जरिए ये धमकी दी. साथ ही 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी. इससे पहले गोल्डी का नाम इससे पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ा था. आरोप है कि गोल्डी बराड़ ने ही कनाडा में बैठकर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी.
A+ कैटगरी का गैंगस्टर है गोल्डी बराड़
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था. गोल्डी के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे. अपराध की दुनिया में गोल्डी की एंट्री उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद हुई. इस हत्या में यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया था. इसके बाद गोल्डी ने गुरलाल पहलवान की हत्या करा दी.
इस हत्याकांड के बाद गोल्डी कनाडा भाग गया. इसके बाद वह वहीं से पंजाब में अलग अलग वारदातों को अंजाम देने के लिए साजिश रचता रहा है. गोल्डी की 5 अलग-अलग तस्वीरें पंजाब पुलिस के डोजियर में हैं, तस्वीरें देखने से पता चलता है की हालात के साथ वो अपना हुलिया बदलता रहा है. गोल्डी A+ कैटगरी का गैंगस्टर है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है.
लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है गोल्डी बराड़ गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है. लॉरेंस इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है. ऐसे में गोल्डी कनाडा से बैठकर ही लॉरेंस का गैंग चलाता है. पंजाब के फरीदकोट जिले की एक अदालत ने गुरलाल सिंह की हत्या के मामले में गोल्डी बराड़ के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार की तलाश है. वह भारत से कनाडा भाग गया था.
पिछले दिनों इंटरपोल ने गोल्डी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. गोल्डी बराड़ ने कनाडा में बैठकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी. इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से भी पूछताछ की गई थी. गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई दोनों कॉलेज के समय से ही साथ में हैं. गोल्डी पर हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश रचने और हथियारों की तस्करी करने का आरोप है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










