
मूकबधिर बच्ची से गैंगरेप, हत्या मामले में 2 दोषियों को सजा ए मौत
AajTak
पलवल कोर्ट ने बच्ची की शारीरिक विकलांगता को ध्यान में रखते हुए सजा ए मौत का ऐलान किया है. पलवल की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दोनों दोषी बच्ची के पड़ोसी थे और उसके अंकल की तरह थे.
हरियाणा के पलवल में नौ साल की एक मूकबधिर बच्ची के गैंगरेप और हत्या के लिए दो लोगों को मृत्युदंड की सजा दी गई है. पलवल की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 2020 के इस मामले में सजा ए मौत का ऐलान किया है.
पलवल कोर्ट ने बच्ची की शारीरिक विकलांगता को ध्यान में रखते हुए सजा ए मौत का ऐलान किया है. पलवल की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दोनों दोषी बच्ची के पड़ोसी थे और उसके अंकल की तरह थे.
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दोषी अजय (21) और परसोत्तम (27) के खिलाफ आईपीसी की धारा 364, 302, 201, 34 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. कोर्ट ने पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर 30 लाख रुपये देने का भी आदेश दिया.
रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी का मामला
कोर्ट ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणा का बताते हुए कहा कि सजा में ढील बरतने की कोई गुंजाइश नहीं है. दोषी किसी भी लिहाज से दया के पात्र नहीं है.
कोर्ट ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता खुद शारीरिक तौर पर विकलांग हैं. वह पोलियो पैरालाइसिस से जूझ रहे हैं और उनका बायां पैर फंक्शनल नहीं है. वह पेशे से मजदूर है.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









