
मुस्लिमों पर फोकस, नए समीकरण... क्या मायावती बिगाड़ेंगी सपा-कांग्रेस गठबंधन का खेल?
AajTak
बसपा ने पिछले तीन दिन में पांच सीटों से उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. मायावती की पार्टी ने पांच सीटों में से चार से मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाया है. बसपा की यह रणनीति क्या यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन का खेल खराब करेगी?
करीब दो साल पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव हुए थे. इस चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट से तत्कालीन सांसद समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव भी विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. अखिलेश ने विधानसभा के लिए निर्वाचन के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. अखिलेश के इस्तीफे से रिक्त हुई आजमगढ़ सीट के लिए उपचुनाव हुए जिसमें सपा को पूर्वांचल के अपने इस गढ़ में शिकस्त का सामना करना पड़ा. सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को हराकर बीजेपी के दिनेशलाल यादव निरहुआ संसद पहुंच गए.
अब आप सोच रहे होंगे कि इस उपचुनाव, बीजेपी की जीत, सपा की हार की चर्चा क्यों? दरअसल, इस उपचुनाव के नतीजे आने के बाद जीतने और दूसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार से अधिक चर्चा हुई तीसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार की और वह उम्मीदवार थे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली. बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे गुड्डू जमाली तीसरे स्थान पर रहे लेकिन चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार के मुकाबले वोट का अंतर 50 हजार से भी कम का ही रहा. बीजेपी उम्मीदवार निरहुआ को 3 लाख 12 हजार 768 वोट मिले थे. सपा के धर्मेंद्र 8679 वोट के अंतर से चुनाव हार गए थे. गुड्डू जमाली को 2 लाख 66 210 वोट मिले थे.
आजमगढ़ उपचुनाव को दो साल बीत चुके हैं. देश अब लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ा है. चुनाव अलग है, समय अलग है, राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं लेकिन एक बात जो समान नजर आ रही है, वह है बसपा की रणनीति. बसपा दलित-मुस्लिम का नया समीकरण गढ़ने की रणनीति पर ही बढ़ती नजर आ रही है. सूत्रों की मानें तो बसपा ने पिछले तीन दिन में पांच लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं. पांच में चार उम्मीदवार मुस्लिम वर्ग से हैं.
मायावती की पार्टी ने कन्नौज से पूर्व सपा नेता अकील अहमद, पीलीभीत से पूर्व मंत्री अनिल अहमद खान फुल बाबू ,अमरोहा से मुजाहिद हुसैन और मुरादाबाद सीट से इरफान सैफी की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है. इनमें से कुछ सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम आबादी अधिक है. ऐसे में कहा ये भी जा रहा है कि इन सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारने के अलावा बसपा के पास कोई और विकल्प नहीं है.
यह भी पढ़ें: Lucknow: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के करीबी रहे गुड्डू जमाली ने थामा सपा का दामन
पीलीभीत, मुरादाबाद और अमरोहा मुस्लिम बाहुल्य सीटें हैं. ब्राह्मण बाहुल्य कन्नौज में भी बसपा मुस्लिम चेहरे पर ही दांव लगाने की तैयारी में है. इस लोकसभा क्षेत्र में यादव और दलित वर्ग की आबादी भी करीब-करीब उतनी ही है जितनी मुस्लिम.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










