
मुस्तफा पीसी: दस रुपये दिहाड़ी पर काम करने वाले ने बनाई 730 करोड़ की कंपनी!
AajTak
आज हम आपको कहानी बताएंगे ऐसे दिहाड़ी मजदूर की, जिसने 730 करोड़ की कंपनी खड़ी कर ली. यह कहानी है मुस्तफा पीसी की. मुस्तफा पीसी का जन्म केरल के एक सुदूर गांव में हुआ था.
आज हम आपको कहानी बताएंगे ऐसे दिहाड़ी मजदूर की, जिसने 730 करोड़ की कंपनी खड़ी कर ली. यह कहानी है मुस्तफा पीसी की. मुस्तफा पीसी का जन्म केरल के एक सुदूर गांव में हुआ था. उनके पिता एक दिहाड़ी मजदूर थे, मुस्तफा खुद भी काम पर जाया करते थे. पिता अच्छी तरह से शिक्षित नहीं थे, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित करने का सपना देखते थे. हालांकि, उनके बेटे ने क्लास-6 में फेल होने के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था, लेकिन एक टीचर की पहल पर वह फिर स्कूल गए और इतनी बड़ी कंपनी खड़ी की. (फोटो- ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे) ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में मुस्तफा पीसी कहते हैं, 'हमें बमुश्किल 10 रुपये की दैनिक मजदूरी मिलती थी. एक दिन में तीन भोजन करना सपना था, मैं खुद से कहूंगा, अभी, खाना शिक्षा से अधिक महत्वपूर्ण है.' इसी खाने के कारोबार से जुड़कर मुस्तफा पीसी ने एक कंपनी खड़ी की, जिसका नाम है आईडी फ्रेश फूड. यह देश की सफल कंपनियों में से एक है, जिसका टर्नओवर 730 करोड़ का है. (फोटो- ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे) आईडी फ्रेश फूड के सीईओ मुस्तफा पीसी ने कहा कि जब मैंने पढ़ाई छोड़ी तो एक शिक्षक ने स्कूल लौटने के लिए मना लिया और यहां तक कि उन्होंने मुझे मुफ्त में पढ़ाया भी. इस वजह से मैंने गणित में अपनी कक्षा में टॉप किया, फिर स्कूल टॉपर बन गया, जब कॉलेज जाने का समय आया, तो उन्हीं शिक्षक ने मेरी फीस का भुगतान किया.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










