
'मुसलमानों पर नीति साफ करें, वर्ना...', आजम खान ने INDIA ब्लॉक के नेताओं को घेरा, जेल से लिखा लेटर
AajTak
समाजवादी के पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने इंडिया गठबंधन पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. उनका यह संदेश रामपुर से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सागर ने जारी किया है.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान ने इंडिया गठबंधन पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. उनकी तरफ से जारी किए गए संदेश में कहा गया है कि इंडिया ब्लाक को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी अन्यथा मुसलमानों को हालात और भविष्य पर विचार करने के लिये मजबूर होना पड़ेगा. आज़म खान फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं, लेकिन रामपुर से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सागर ने उनका संदेश जारी किया है.
यह भी पढ़ें: आजम खान के घर रामपुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, परिवार से की मुलाकात
संदेश में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी रामपुर में हुए जुल्म और बर्बादी का मुद्दा संसद में उतनी ही मजबूती से उठाए, जितना सम्भल का. क्योंकि रामपुर के सफल तजुर्बे के बाद ही संभल पर आक्रमण हुआ है. रामपुर की बर्बादी पर इंडिया गठबंधन खामोश तमाशायी बना रहा और मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने पर काम करता रहा. इंडिया ब्लाक को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी, अन्यथा मुसलमानों को हालात और भविष्य पर विचार करने के लिये मजबूर होना पड़ेगा.
ऐसे में इंडिया ब्लाक मुसलमानों पर होने वाले हमलों और उनकी मौजूदा स्थिति पर व अपनी नीति पर खुलकर स्थिति स्पष्ट करें. यदि मुसलमानों के वोट का कोई अर्थ ही नहीं है और उनके वोट का अधिकार उनकी नस्लकुशी करा रहा है तो उन्हें विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: नगीना MP चंद्रशेखर ने हरदोई जेल में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला से की मुलाकात, कहा- उनसे सियासी नहीं पारिवारिक रिश्ता

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










