
मुश्किल था धुरंधर में ISI एजेंट का किरदार निभाना, अर्जुन पर पड़ा गहरा असर, बोले- देश से प्यार मगर...
AajTak
धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का क्रूर किरदार निभाया है. इस किरदार ने उनके मन पर गहरा असर छोड़ा. उन्होंने बताया कि वो फिल्म खत्म होने के बाद तुरंत इससे निकल जाना चाहते थे.
धुरंधर फिल्म में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल नाम के ISI मास्टरमाइंड का रोल निभाया है, जो बेहद ठंडे दिमाग और क्रूर स्वभाव वाला किरदार है. इस रोल के लिए उन्हें काफी तारीफ मिल रही है. हाल ही में अर्जुन ने बताया कि इस किरदार को निभाना उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी भारी था और शूट खत्म होते ही वो इससे बाहर निकलना चाहते थे.
अर्जुन के मन पर पड़ा बुरा असर
अर्जुन रामपाल ने आदित्य धर की फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभाने के अपने अनुभव के बारे में बात की. ग्रेजिया इंडिया से उन्होंने कहा- मैं इस किरदार से जितनी जल्दी हो सके बाहर निकलना चाहता था. इस फिल्म को करने की एक बड़ी वजह ये थी कि ये एक बहुत जरूरी फिल्म है. किसी घटना को सिर्फ देखना एक बात है, लेकिन पर्दे के पीछे उन घटनाओं को होते हुए देखना, एक दर्शक के तौर पर मुझे बहुत रोमांचक लगता है.
अर्जुन ने आगे कहा कि स्क्रीन पर उनका किरदार जो करता है, उसे करते हुए उन्हें अंदर से बुरा लगता था, लेकिन उन्होंने इसे अपने काम का हिस्सा माना. उन्होंने कहा- जब आप ऐसा करते हैं तो बहुत बुरा लगता है, क्योंकि आप अपने देश से बहुत प्यार करते हैं. लेकिन यही एक अभिनेता का काम होता है, आपको उस किरदार में पूरी तरह उतरना पड़ता है.
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जमाए पैर
धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है और साल 2025 की सबसे बड़ी एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हो चुकी है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन जैसे दमदार एक्टर्स भी हैं. फिल्म की जोरदार कहानी, जबरदस्त एक्टिंग और इंटेंस म्यूजिक ने देशभर के दर्शकों को खूब पसंद आया है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











