
मुश्किलों में BB15 के कंटेस्टेंट्स Umar Riaz, दर्ज हुआ केस, लगे ये गंभीर आरोप
AajTak
फैजान अंसारी नाम के एक डिजाइनर ने उमर रियाज के खिलाफ केस फाइल किया है. डिजाइनर का आरोप है कि आसिम रियाज के भाई उमर रियाज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके डिजाइनर कपड़ों में तस्वीरें शेयर करते हुए उनके ब्रांड को टैग नहीं कर रहे हैं.
बिग बॉस 15 में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाले उमर रियाज ने चंद हफ्तों में ही पूरी बाजी पलट दी है. बिग बॉस 15 के कमजोर खिलाड़ी माने जा रहे उमर रियाज आज शो की ट्रॉफी जीतने के हकदार बताए जा रहे हैं. लेकिन बढ़ती फैन फॉलोइंग के बीच उमर रियाज की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. बाहरी दुनिया में उमर रियाज के खिलाफ केस दर्ज हो गया है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












