
'मुल्क छोड़ना कभी विकल्प नहीं था', देश से भागने के बाद सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति असद का पहला बयान
AajTak
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद ने देश से भागने के बाद निर्वासन में अपने पहले बयान में कहा कि देश छोड़ना उनके लिए कभी एक विकल्प नहीं था. न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार बशर अल-असद ने पिछले हफ्ते अपने शासन के पतन के बाद सोमवार को अपना पहला बयान जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि 'शरण उनके लिए कभी भी एक विकल्प नहीं था'.
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद ने देश से भागने के बाद निर्वासन में अपने पहले बयान में कहा कि देश छोड़ना उनके लिए कभी एक विकल्प नहीं था. न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार बशर अल-असद ने पिछले हफ्ते अपने शासन के पतन के बाद सोमवार को अपना पहला बयान जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि 'शरण उनके लिए कभी भी एक विकल्प नहीं था'.
बशर अल-असद अपने पिता हाफिज अल-असद के बाद 2000 में सत्ता में आए थे, जिन्होंने लगभग तीन दशकों तक सीरिया पर मजबूत पकड़ के साथ शासन किया. एक समय असद को अजेय माना जाता था, लेकिन हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस), जिसे पहले आतंकवादी संगठन अल-कायदा से संबद्ध अल-नुसरा फ्रंट के नाम से जाना जाता था, और सहयोगी गुटों के नेतृत्व में तेजी से किए गए हमले के दबाव में 8 दिसंबर को असद का शासन ध्वस्त हो गया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, असद ने एक बयान में कहा कि मॉस्को ने सीरिया से उन्हें निकालने का अनुरोध किया था. कथित तौर पर टेलीग्राम पर जारी अपने बयान में, असद ने कहा कि मॉस्को ने सीरिया से उन्हें निकालने का अनुरोध किया था और उन्हें 8 दिसंबर की शाम को देश छोड़ना पड़ा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










