
मुर्शिदाबाद हिंसा के 8 आरोपी हुए और गिरफ्तार, ममता बनर्जी कब जाएंगी?
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद दंगे में ओड़िशा के झारसुगुड़ा लिंक का सामने आया है. बंगाल पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पिता-पुत्र की हत्या में भी इनके शामिल होने की पुष्टि की गई है. मुर्शिदाबाद में हुए दंगे में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिये पश्चिम बंगाल एसटीएफ की छह सदस्यीय टीम ओड़िशा के झारसुगुड़ा पहुंची थी.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











