
'मुझे मेरी 44 दिन की मजदूरी दिला दें...' गणतंत्र दिवस परेड पर गेस्ट बने गार्डनर की PM मोदी से अपील
AajTak
पीएम मोदी ने परेड देखने पहुंचे श्रमजीवियों का अभिवादन किया. इस दौरान इन श्रमजीवियों में गार्डनर सुख नंदन भी शामिल थे. सुख नंदन ने बताया कि जब पीएम मोदी उनसे मुलाकात करने पहुंचे तो प्रधानमंत्री को इतना पास पाकर वे काफी खुश हो गए. उन्होंने कहा, मैं ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खुश हूं. मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मुझे गणतंत्र दिवस पर स्पेशल गेस्ट बनूंगा.
देशभर में गुरुवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया. खास बात ये रही कि इस बार सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और कर्तव्य पथ के निर्माण कार्य से जुडे़ श्रमजीवियों (मजदूरों) को परेड देखने के लिए स्पेशल पास दिया गया. इन्हें पहली पंक्ति में VVIP की जगह बैठाया गया. पीएम मोदी ने इन श्रमजीवियों का अभिवादन भी किया. इन श्रमजीवियों में गार्डनर सुख नंदन भी शामिल थे.
सुख नंदन ने बताया कि जब पीएम मोदी उनसे मुलाकात करने पहुंचे तो प्रधानमंत्री को इतना पास पाकर वे काफी खुश हो गए. लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वे पीएम मोदी से क्या कहते? इस पर उन्होंने बताया कि उनके पुराने ठेकेदार ने उनकी 44 दिन की मजदूरी का भुगतान नहीं किया, ऐसे में पीएम मोदी से मजदूरी दिलाने की अपील करेंगे.
मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं सुख नंदन समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सुख नंदन मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी को इतने करीब से देखकर काफी खुश हुए. उन्होंने बताया कि जब पीएम मोदी पास आए और उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया, तो वे काफी खुश थे. उन्होंने कहा, मैं ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खुश हूं. मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मुझे गणतंत्र दिवस पर स्पेशल गेस्ट बनूंगा. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिलता, तो वे पीएम मोदी से क्या कहते? इस पर उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी से कहता कि वे मेरी मजदूरी दिलाने में मदद करें. नंदन पिछले 2 महीने से इंडिया गेट पर हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं. इससे पहले वे एक ठेकेदार के जरिए आंध्र भवन में काम कर रहे थे. पुराने ठेकेदार पर 21 हजार बकाया
नंदन ने बताया कि ठेकेदार ने उनकी 44 दिन की सैलरी देने से मना कर दिया. नंदन का दावा है कि उनके पास उपस्थिति रजिस्टर की कॉपी भी है, इससे वे 44 दिन तक अपनी उपस्थिति साबित कर सकते हैं. नंदन इंडिया गेट के पास बने अस्थाई टेंट में अपने बच्चे और पत्नी के साथ रह रहे हैं. उन्होंने बताया कि ठेकेदार उनकी सैलरी देने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में मैंने उनका ब्रश कटर लौटाने से मना कर दिया. नंदन ने बताया, उन्होंने ठेकेदार से कह दिया है कि वह मेरी सैलरी दे दे और अपना सामान वापस ले जाए.
स्थानीय निकाय कामों के लिए निजी ठेकेदारों को आउटसोर्स करते हैं. ये ठेकेदार सरकार द्वारा निर्धारित दर पर भुगतान करने के वादे के साथ मजदूरों को काम पर रखते हैं. कई बार इन श्रमिकों का शोषण किया जाता है और ठेकेदारों द्वारा किसी न किसी बहाने से वेतन देने से मना कर दिया जाता है.
नंदन के मुताबिक, गार्डनर की सैलरी स्थानीय निकाय द्वारा 14,586 रुपए तय किया गया है. ऐसे में मेरी 44 दिन की सैलरी करीब 21000 रुपए हो गई. लेकिन ठेकेदार सिर्फ 6,000 रुपए देने की बात कर रहा है. इतना ही नहीं नंदन ने बताया कि ठेकेदार उन्हें उसके सामान के लिए एफआईआर की भी धमकी दे रहा है. उन्होंने कहा कि अगर मुझे सरकार से कोई मदद मिलती है, तो मैं शुक्रगुजार रहूंगा. वहीं, जब नंदन के पुराने ठेकेदार जितेन उपाध्याय से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि कुछ विवाद के चलते सैलरी का भुगतान नहीं किया गया है. ठेकेदार ने कहा कि मुझे लगता है कि 21000 रुपए बाकी नहीं है. इसके बावजूद वह ब्रश कटर नहीं दे रहा है. उसे पहले वह लौटाना होगा.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








