
'मुझे मत छेड़ो, हमारे सामने टिक नहीं पाओगे', राहुल-सोनिया पर आग बबूला हुए अकबरुद्दीन ओवैसी
AajTak
AIMIM सांसद और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को बीजेपी से जोड़ने पर राहुल गांधी के बयान को लेकर अकबरुद्दीन ने कहा कि 'मुझे मत छेड़ो, हमारे सामने टिक नहीं पाओगे'. उन्होंने कहा, मजलिस पे इल्जाम लगाने वालों, तुम्हारे आका ने एक भी इमारत बनाई, क्या किसी गांधी ने बनाया? क्या मोदी ने बनाया? सिर्फ ओवैसी ने ऐसे बड़ी इमारत बनाई है.
AIMIM सांसद और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुझे मत छेड़ो, हमारे सामने टिक नहीं पाओगे.
चंद्रायगुट्टा में एक कल्याण कार्यक्रम में AIMIM विधायक अकबर उद्दीन ओवैसी ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा, मजलिस पे इल्जाम लगाने वालों, तुम्हारे आका, तुम्हारी अम्मा ने एक भी इमारत बनाई, क्या किसी गांधी ने बनाया? क्या मोदी ने बनाया? सिर्फ ओवैसी ने ऐसे बड़ी इमारत बनाई.
अकबरुद्दीन ने आगे कहा, 'औवेसी कहां से आये पूछते हैं!! मत छेड़ो मुझे. कांग्रेस के गुलामों मैं तुमसे पूछना चाहता हूं कि तुम्हारी अम्मा कहां से आईं? तुम हमें मत छेड़ो. तुम हमारे सामने नहीं टिक पाओगे. इनके खुद के पास खुद का कुछ नहीं है. इनके पास इटली वाले, रोम वाले हैं बस. सब कुछ बहार से लाते हैं ये लोग. ये बाहरवालों पर मोहताज हैं और हमारी मोहताजी अल्लाह पर है.'
बता दें कि इससे पहले AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी थी. ओवैसी ने कहा था कि राहुल गांधी वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़कर दिखाएं. इसके साथ ही कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि कांग्रेसी सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. राहुल गांधी मेरे सामने मैदान में आइए और मेरे खिलाफ चुनाव लड़िए, मैं तैयार हूं.
दरअसल ये पूरा विवाद तेलंगाना में राहुल गांधी के दिए एक भाषण से शुरू हुआ है. इसके बाद से ही AIMIM प्रमुख और उनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमलावर हैं.
कैसे शुरू हुआ विवाद

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










