
'मुझे गैंगस्टर या आतंकी ना कहा जाए...', लॉरेंस बिश्नोई ने अहमदाबाद की स्पेशल कोर्ट में दी अर्जी
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने गुजरात के अहमदाबाद की स्पेशल कोर्ट में अर्जी दी है. इसमें लॉरेंस की ओर से कहा गया है कि उसे गैंगस्टर या आतंकी न कहा जाए. बता दें कि बीते दिनों कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई. इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक पेज पर इस हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली बात कही गई थी.
अहमदाबाद की स्पेशल कोर्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अर्जी दी है कि उसे गैंगस्टर या आतंकी ना कहा जाए. अर्जी में कहा गया है कि उसके ऊपर कोई भी केस अभी तक साबित नहीं हुआ है और स्टूडेंट यूनियन के वक्त से वह जेल में है तो ऐसे में उसको गैंगस्टर या आतंकी कहना गलत होगा. हालांकि सरकार या पुलिस की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. सरकारी वकील ने 25 सितंबर तक का वक्त मांगा है.
कनाडा में हुई गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट पर लेने की बात को वकील ने सरासर गलत बताया है. लॉरेंस बिश्नोई के वकील आनंद ब्रह्मभट्ट का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम के डेढ़ सौ से ज्यादा फेसबुक अकाउंट हैं.
वकील आनंद ब्रह्मभट्ट ने कहा कि अब तो 800 रुपये में अकाउंट वेरीफाइड हो जाता है, जो व्यक्ति जेल में बंद है, वह किसी की कैसे हत्या कर सकता है. यह सभी क्लेम गलत हैं और अगर जेल में लॉरेंस को कोई अन्य सुविधा दी जा रही है तो उसके बारे में पुलिस प्रशासन को आधिकारिक बयान देना चाहिए. अगर यह बात सही है तो ऐसे अधिकारी को सस्पेंड करना चाहिए.
यह भी पढ़ेंः 9 बजकर 30 मिनट पर सिर में मारी गईं 9 गोलियां, कनाडा के फ्लैट में ऐसे हुआ गैंगस्टर सुक्खा का खात्मा
बता दें कि कनाडा में भारत से फरार गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा का मर्डर कर दिया गया. ये शूटआउट विनिपैग शहर में हुआ. अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा के घर में घुसकर उसके सिर में 9 गोलियां मारीं. इस मामले के बाद कहा गया कि हत्या की जिम्मेदारी कनाडा से 10,570 किलोमीटर दूर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है. लॉरेंस गैंग ने ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी. इन दोनों हत्याओं के पीछे बिश्नोई गैंग और बंबिहा गैंग की खूनी जंग बताई जा रही है, जो सालों से चली आ रही है.
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक पेज पर कही गई थी ये बात

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










