
'मुझे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा...' रैगिंग की शिकायत पर सस्पेंड हुए 7 कॉलेज छात्र
AajTak
केरल के तिरुवनन्तपुरम में गवर्नमेंट कॉलेज करिअवात्तोम में 7 छात्रों को जूनियर्स की रैगिंग करने के चलते सस्पेंड कर दिया गया है. कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी फर्स्ट ईयर वर्ष की एक छात्र की शिकायत पर ये एक्शन हुआ है.
कॉलेजों में रैगिंग के नाम पर मार पीट शोषण की कई खबरें आती हैं जहां छात्र सीनियरिटी के नाम पर जूनियर्स का शोषण करने लगते हैं. कई मामलों में तो त्रस्त छात्र आत्महत्या तक कर लेते हैं. ताजा मामला केरल के तिरुवनन्तपुरम में गवर्नमेंट कॉलेज करिअवात्तोम का है. यहां 7 छात्रों को जूनियर्स की रैगिंग करने के चलते सस्पेंड कर दिया गया है.
दरअसल, कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी फर्स्ट ईयर वर्ष की एक छात्र ने प्रिंसिपल से अपने साथ रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी. जांच करने वाली एंटी रैगिंग कमेटी ने पुष्टि की कि यह रैगिंग का मामला हो सकता है. ये शिकायत थर्ड ईयर के सात छात्रों के खिलाफ थी. मारपीट के पीड़ित ने बताया कि सीनियर छात्रों ने उसे एक कमरे में इकट्ठा किया और बेरहमी से पीटा. इस घटना से पहले कैंपस में सीनियर्स और जूनियर्स के बीच झड़पें भी हुई थीं.
हाल में कोट्टयम से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां कुछ पीड़ित छात्रों ने पुलिस में शिकायत दे दी थी. यहांमें सरकारी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर शिकायतें आने के बाद , पुलिस ने थर्ड ईयर के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है.फर्स्ट ईयर के तीन छात्रों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया कि संस्थान में लगभग तीन महीने से रैगिंग चल रही थी.
यहां शिकायत के मुताबिक, रैगिंग की शुरुआत पिछले नवंबर में हुई थी. छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें नग्न खड़े होने के लिए मजबूर किया गया और वेटलिफ्टिंग के लिए बने डम्बल का उपयोग करके उनके साथ क्रूरता की गई.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






