
'मुझे इंसाफ चाहिए...', देहरादून में नस्लीय हिंसा के शिकार युवक के पिता का छलका दर्द
AajTak
देहरादून में नस्लीय हमले में मारे गए त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता एक बीएसएफ जवान हैं. उन्होंने आरोपियों के लिए मौत की सज़ा की मांग की है. घटना के बाद नॉर्थ-ईस्ट छात्रों में गुस्सा है, प्रोटेस्ट हो रहे हैं और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे हैं.
उत्तराखंड के देहरादून में कथित नस्लीय हमले में मारे गए त्रिपुरा के स्टूडेंट एंजेल चकमा के दुखी पिता ने इंसाफ के लिए भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी भी माता-पिता के सामने ऐसी मजबूरी नहीं आनी चाहिए कि वो अपना बच्चा इस तरह से खोए.
इंडिया टुडे से बात करते हुए, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान तरुण प्रसाद चकमा ने कहा कि आरोपियों को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा, "मेरा बच्चा चला गया. ऐसा किसी और के साथ नहीं होना चाहिए. हम बहुत दुखी हैं. हमारी बस यही गुजारिश है कि कोई और बच्चा इस तरह से न मरे."
तरुण चकमा ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, यह पहली ऐसी घटना है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले में स्थानीय लोग शामिल थे.
'मैं माफ कर देता लेकिन...'
दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे इंसाफ़ चाहिए. अगर मेरा बच्चा ज़िंदा होता, तो मैं आरोपियों को माफ़ कर देता लेकिन अब, उन सभी को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए. उन्हें फांसी दी जानी चाहिए.”
मृतक के पिता ने नस्लीय दुर्व्यवहार की भी कड़ी निंदा करते हुए कहा, "भारत जैसे विविध देश में यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. भारत के हर कोने से बच्चे पूरे देश में रहते हैं. ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए. नस्लीय टिप्पणियों का यह मामला पूरी तरह से गलत है. यह किसी के साथ नहीं होना चाहिए.”

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










