
'मुझसे फ्रेंडशिप कर, नहीं तो 10 हजार का बना दूंगा चालान', छात्रा ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर लगाए आरोप
AajTak
Rajasthan News: कोटा में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उस पर फ्रेंडशिप करने का दबाव बनाया और कहा कि अगर घर चलेगी तो 10 हजार का मोबाइल दिलवाऊंगा. इस मामले की शिकायत छात्रा ने एसपी से की है.
राजस्थान के कोटा में एक छात्रा ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर फ्रेंडशिप का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. छात्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है. छात्रा ने कहा कि वह जब कॉलेज से लौट रही थी, उसी दौरान पुलिसकर्मी ने हेलमेट के नाम पर उसे रोक लिया और फ्रेंडशिप न करने पर चालान काटने की धमकी दी. इसी के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने घर चलने का दवाब भी बनाया.
छात्रा परिजन के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की. उसने कहा कि कोटा के सीएडी सर्किल पर तैनात कैलाश नाम के ट्रैफिक सिपाही ने उसे रोक लिया था. सिपाही ने कहा, तुमने हेलमेट नहीं पहन रखा है. अगर मुझसे फ्रेंडशिप करेगी तो चालान नहीं बनाऊंगा. मेरे साथ घर चलो तो 10 हजार का मोबाइल भी दिलवाऊंगा.
छात्रा ने कहा कि वह मुश्किल से कैलाश से पीछा छुड़ाकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन छात्रा के साथ कोटा एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे. एसपी से लिखित में मामले की शिकायत की.
18 वर्षीय लड़की आईटीआई प्रथम वर्ष की छात्रा है. उसने आरोप लगाया कि वह सुबह स्कूटी से कॉलेज के लिए निकली थी. 12 बजे घर लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते में सीसीएडी सर्किल पर कैलाश नाम के ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोक लिया. उसने फ्रेंडशिप करने का दबाव बनाया.
हेलमेट न लगाने को लेकर की धमकी, अभद्र बातें भी कीं
छात्रा ने कहा कि पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं लगाने की बात कही. इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने अभद्र बातें कीं और फ्रेंडशिप की बात करने लगा. मना करने धमकी दी. छात्रा से ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कहा कि 10 हजार का मोबाइल दिला दूंगा, मेरे साथ मेरे घर पर चलो.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






