
मुख्तार अंसारी क्यों खरीदना चाहता था सेना से चुराई लाइट मशीन गन? रची थी खौफनाक साजिश
AajTak
एसटीएफ सीओ के तौर पर तैनात रहे शैलेंद्र सिंह चाहते हैं कि मुख्तार अंसारी से जुड़ा एक पुराना केस रीओपन किया जाए. असल में मुख्तार अंसारी सेना से चुराई गई LMG किसी भी कीमत पर खरीदना चाहता था. इसलिए अंसारी पर पोटा भी लगने वाला था. क्या है इस मामले की पूरी कहानी, जानिए क्या है सच?
विधायक रहे कृष्णानंद राय की हत्या से जुड़े गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा हुई है. इसी बीच मुख्तार अंसारी की वजह से अपनी नौकरी गंवाने वाले एसटीएफ के पूर्व डीएसपी रहे शैलेंद्र सिंह ने अपनी इच्छा जाहिर की है. वह चाहते हैं कि मुख्तार अंसारी के उस मामले को दोबारा खोला जाए जिसमें उन्होंने मुख्तार के खिलाफ पोटा कानून लगाया था. सवाल है कि शैलेंद्र ऐसा क्यों चाहते हैं?
इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी
शैलेंद्र सिंह चाहते हैं कि सेना से चुराए लाइट मशीनगन खरीदने के मुख्तार के उस मामले को दोबारा अदालत में खोला जाए ताकि उस रहस्य से भी पर्दा उठ सके कि कैसे सेना से चुराए गए हथियार मुख्तार तक पहुंचते थे. ये कहानी सिर्फ इतनी भर नही हैं कि सेना से लाइट मशीन गन चोरी हुई, इस कहानी में तीन सवाल और उनके जवाब सामने आएंगे.
पहला सवाल, आखिर कैसे, मुख्तार अंसारी पर पोटा की आंच पहुंची थी. दूसरा सवाल, कैसे तत्कालीन मुलायम सिंह की सरकार ने मुख्तार के खिलाफ पोटा को मंजूरी नहीं दी? तीसरा सवाल, मुख्तार के दबाव में शैलेंद्र सिंह को अपनी नौकरी क्यों गंवानी पड़ी
दरअसल मुख्तार अंसारी, कृष्णानंद राय की हत्या के मूल मामले से बरी हो चुका है. यह हत्याकांड नवंबर 2005 में हुआ था. इसके पहले मुख्तार ने जनवरी 2004 में ही कृष्णानंद राय को मारने के लिए सेना की एक लाइट मशीन गन को खरीदने की योजना बनाई और इसके लिए उसने 2004 में आर्मी के एक भगोड़े से चुराई गई लाइट मशीन गन खरीदने की डील भी की थी.
ये कहानी कुछ यूं शुरू होती है... तत्कालीन एसटीएफ सीओ के तौर पर शैलेंद्र सिंह वाराणसी में तैनात थे. उन्हें मुख्तार अंसारी और कृष्णानंद राय के गैंगवार पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था. इसी तैनाती के दौरान शैलेंद्र सिंह ने जब मुख्तार के फोन को टेप करना शुरू किया तो एक खतरनाक कहानी सामने आई. शैलेंद्र सिंह ने वह ऑडियो रिकॉर्ड किया जिसमें मुख्तार अंसारी सेना के एक भगोड़े से लाइट मशीन गन खरीदने का डील कर रहा था.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






