
'मुंबई हमले के वक्त कहां थी लोकेशन, हाफिज सईद से क्या रिश्ता...?' तहव्वुर राणा के लिए तैयार NIA के 30 सवाल
AajTak
एनआईए हेडक्वार्टर में डीजी समेत 12 स्पेशल अधिकारियों की बैठक के बाद तहव्वुर राणा से पूछताछ शुरू होगी. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, जिस कमरे में पूछताछ होगी, वहां दो कैमरे लगे हुए हैं. सुबह तकरीबन 11 बजे पूछताछ शुरू होगी.
26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत में हैं. एनआईए कोर्ट ने उसे 18 दिनों की कस्टडी में भेज दिया है. इस दौरान एनआईए मुंबई हमले से जुड़े तमाम पहलुओं पर पूछताछ करेगी.
एनआईए हेडक्वार्टर में डीजी समेत 12 स्पेशल अधिकारियों की बैठक के बाद तहव्वुर राणा से पूछताछ शुरू होगी. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, जिस कमरे में पूछताछ होगी, वहां दो कैमरे लगे हुए हैं. पूछताछ सुबह तकरीबन 11 बजे से शुरू होगी.
एनआईए हेडक्वार्टर के ग्राउंड फ्लोर पर बने सेल में तहव्वुर को रखा गया है. इस कमरे के ठीक ऊपर तीसरे फ्लोर पर बने इंटोरेगेशन रूम में पूछताछ होगी. पूछताछ करने वाली टीम का नेतृत्व डीआईजी जया रॉय करेंगे. राणा को अमेरिका से भारत लाने में रॉय की बड़ी भूमिका रही है. इस पूछताछ की डेली रिपोर्ट मेंबर्स को भेजी जाएगी.
एनआईए राणा की कस्टडी के दौरान रोजाना पूछताछ की एक डायरी तैयार करेगी. आखिरी दौर की पूछताछ के बाद डिस्क्लोजर स्टेटमेंट में उसे रिकॉर्ड किया जाएगा. बीएनएस में प्रावधान है कि हर 48 घंटे में आरोपी का मेडिकल करवाया जाए.
कैसी है तहव्वुर राणा की सेल?
सेल में जमीन पर ही तहव्वुर के लिए बिस्तर लगाया गया है और भीतर ही बाथरूम की व्यवस्था है. यह सेल 14/14 की है. राणा को सेल के भीतर ही खाना और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








