
मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश, ठाणे में एक शख्स बहा... एअर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
AajTak
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है. मुंबई में सुबह से बारिश हो रही है. इसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है. कुछ जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनज़र NDRF की 06 टीमों को तैनात किया गया है. वहीं, एअर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.
महाराष्ट्र के कई जिलों में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ठाणे, पालघर, मुंबई और रायगड में बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है. मुंबई में अंधेरी सबवे पर यातायात बंद कर दिया गया है. वहीं, मुंबई से सटे ठाणे में भारी बारिश के चलते उल्हास नदी में एक व्यक्ति बह गया, पिछले 24 घंटों में ठाणे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है. पड़ोसी पालघर जिले में भी भारी बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया.
मुंबई में भारी बारिश के चलते एअर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइंस ने कहा कि लगातार और तेज बारिश के कारण आज मुंबई से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है. यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस ज़रूर चेक कर लें. बारिश के चलते धीमी ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकालें. एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के कर्मचारी मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे.
IMD की ओर से भारी बारिश का अलर्ट और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनज़र राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने 06 टीमों को तैनात किया है. इसमें सोलापुर में 2 टीमें, धरणशिव में 2 टीमें, बीड़ में एक टीम, लातूर में एक टीम शामिल है, इसके अलावा, पुणे, मुंबई, ठाणे और नागपुर में स्थित NDRF टीमों को हाईअलर्ट पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत तैनात होकर प्रशासन की मदद कर सकें. NDRF के कमांडेंट संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि ये तैनाती आपात स्थिति में क्विक रेस्पॉन्स, ऑपरेशनल तत्परता और प्रभावित जनसंख्या के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है.
यहां देखें बारिश के VIDEO...
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए ठाणे और पालघर जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. ठाणे नगर निगम की आपदा प्रबंधन टीम के प्रमुख यासिन तड़वी ने बताया कि शनिवार सुबह से ही बाढ़ और पेड़ गिरने की कई घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









