
मुंबई लोकल या मौत की सवारी? आठ वर्षों में 8273 यात्रियों ने गंवाई जान... हादसों के ये हैं तीन कारण
AajTak
मुंब्रा की घटना की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दो तेज गति वाली लोकल ट्रेनों के एक साथ गुजरने के कारण ट्रैक पर जब कर्व आया तो दरवाजे के पास खड़े यात्रियों का संतुलन बिगड़ा और जिन्होंने ठीक से कुछ पकड़ा नहीं था वे नीचे गिर गए.
सेंट्रल रेलवे ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि 2025 के पहले 5 महीनों में ही अब तक 443 लोगों की या तो रेल की पटरियों पर अतिक्रमण करते हुए या लोकल ट्रेनों से गिरकर मौत हो चुकी है. बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में, सेंट्रल रेलवे ने अधिवक्ता अनामिका मल्होत्रा के माध्यम से अपना हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया कि घटनाओं का मुख्य कारण रेलवे ट्रैक पर अतिक्रमण, ट्रैक पार करते समय ट्रेनों की चपेट में आना और चलती ट्रेन से गिरना है.
सेंट्रल रेलवे द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट में दिए गए हलफनामे से पता चलता है कि 2018 में पटरी पार करते समय ट्रेनों की चपेट में आने के कारण 1022 लोगों की मौत हुई, जबकि चलती ट्रेन से गिरने के कारण 482 लोगों की मौत हुई. 2019 में ट्रैक पार करने के दौरान 920 लोगों की मौत हुई, जबकि चलती ट्रेन से गिरने के कारण 426 लोगों की मौत हुई. 2020 में ट्रैक पार करते समय ट्रेनों की चपेट में आकर 471 लोगों की मौत हुई, जबकि चलती ट्रेन से नीचे गिरने के कारण 134 लोगों की मौत हुई.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: खड़ी ट्रेन पर चढ़कर रील बना रहा था किशोर... करंट की चपेट में आने से हुई मौत
वहीं 2021 में ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर 748 लोगों की मौत हुई, जबकि चलती ट्रेन से गिरने के कारण 189 लोगों की मौत हुई. 2022 में यह संख्या क्रमश: 654 और 510, 2023 में 782 और 431 और 2024 में 674 और 387 रही. इस वर्ष मई तक ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर 293 लोगों की मौत हो चुकी है और चलती ट्रेन से गिरने के कारण अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है. गत 9 जून को मुंब्रा की घटना के बाद जिसमें 8 यात्री एक-दूसरे के पास से गुजर रही दो लोकल ट्रेनों से गिर गए, जिनमें से पांच की मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें: लंगूर का ट्रेन में सफर! इंसानों की तरह विंडो सीट पर बैठा, 70KM दूर पहुंचा, फोटो वायरल
इस घटना का संज्ञान लेते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने सेंट्रल रेलवे से पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुए इस तरह के हादसों की रिपोर्ट मांगी थी. कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सेंट्रल रेलवे ने यह हलफनामा दायर किया था. मुंब्रा की घटना की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दो तेज गति वाली लोकल ट्रेनों के एक साथ गुजरने के कारण ट्रैक पर जब कर्व आया तो दरवाजे के पास खड़े यात्रियों का संतुलन बिगड़ा और जिन्होंने ठीक से कुछ पकड़ा नहीं था वे नीचे गिर गए. ऐसे हादसों की प्रमुख वजह रेलवे पटरियों पर अतिक्रमण, असवाधानी से ट्रैक पार करना और चलती ट्रेनों में दरवाजे पर लटकर यात्रा करना शामिल है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







