
मुंबई में बैंक कर्मचारी को ही ठगों ने लगाया चूना, OTP शेयर करते ही खाते से चार लाख रुपये गायब
AajTak
मुंबई में साइबर ठगों ने एक बैंक कर्मचारी को ही ठगी का शिकार बनाकर करीब चार लाख रुपये का चूना लगा दिया. दरअसल क्रेडिट कार्ड वैलिडेशन के नाम पर ठगों ने पीड़ित को फोन किया और वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी बताने को कहा. पीड़ित बैंक कर्मचारी के ओटीपी शेयर करते ही उसके खाते से तीन लाख 80 हजार रुपये कट गए.
मुंबई में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक बैंक कर्मचारी को ही ठगों ने ओटीपी शेयर करने के बहाने 3 लाख 80 हजार रुपये का चूना लगा दिया. घटना शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एक बैंक की शाखा में हुई.
पुलिस के अनुसार, पीड़ित को शुक्रवार को ऑफिस में एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक कर्मचारी "मुकेश कुमार" बताया. उसने कहा कि वह पीड़ित को हाल ही में जारी किए गए क्रेडिट कार्ड की जानकारी को वेरीफाई कर रहा है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कॉलर ने पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए उसका क्रेडिट कार्ड नंबर और फोन नंबर सही-सही बताया. उसने कहा कि सत्यापन के लिए केवल 30 सेकंड के लिए वैध ओटीपी साझा करना होगा.
पीड़ित को कॉलर पर भरोसा हो गया और उसने ओटीपी साझा कर दिया लेकिन ओटीपी साझा करते ही उसके खाते से 3.80 लाख रुपये निकल गए. ठगी का एहसास होते ही पीड़ित तुरंत बीकेसी पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने पीड़ित की निजी जानकारी पहले से हासिल कर ली थी और उसे भरोसे में लेने के लिए उसी का इस्तेमाल किया.
पुलिस ने आम जनता को सतर्क रहने और किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करने की सलाह दी है. बैंक कभी भी ओटीपी या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी मांगने के लिए कॉल नहीं करते हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









