
मुंबई में बुजुर्ग महिला से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी... 2 साइबर शातिर गिरफ्तार
AajTak
मुंबई से दो साइबर शातिरों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर एक बुजुर्ग महिला से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने दो जालसाज़ों को 'डिजिटल अरेस्ट' करके एक बुजुर्ग महिला से 1.25 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी जलगांव से हुई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक रोहित सोनार और हितेश पाटिल ने जालसाज़ों को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करके पैसे प्राप्त करने और उसे विदेश में ट्रांसफर करने की अनुमति दी.
जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त को महिला को एक अज्ञात व्यक्ति का फ़ोन आया. जिसने खुद को "पुलिस उपायुक्त संजय अरोड़ा" बताया. फ़ोन करने वाले ने उस पर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया और उसे पैसे चुकाने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा.
यह भी पढ़ें: फर्जी निवेश योजना में मैनेजर से 1.40 करोड़ रुपये हड़पे, नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा खेल
जिसके बाद डरी हुई महिला ने लगभग 1.25 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए. हालांकि, ट्रांसफर के बाद उसे पता चला कि कोई आधिकारिक जांच नहीं हो रही है. जिसके बाद उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई.
यह भी पढ़ें: सात करोड़ की साइबर ठगी... ओडिशा पुलिस ने पंजाब और आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किए दो ठग
पुलिस ने पाया कि राशि का एक हिस्सा रोहित सोनार के खाते में जमा किया गया था, जबकि हितेश पाटिल ने खाते की जानकारी विदेश में बैठे साइबर जालसाज़ों के साथ साझा की थी. कथित तौर पर दोनों को विदेशी खातों में धनराशि भेजने में मदद के लिए कमीशन मिला था. अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










