
मुंबई में फिर डरा रही है कोरोना की रफ्तार, बीते 4 महीनों में आज सबसे ज्यादा मामले
AajTak
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, सूबे में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 5,888 हो गए हैं. राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए एक्सपर्ट्स चिंता जाहिर कर चुके हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1357 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से सिर्फ मुंबई में 889 मरीज मिले हैं और एक मरीज की जान भी चली गई है. चार महीने बाद मुंबई में एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं. जहां 31 मई को मुंबई में कोरोना के 506 नए केस मरीज मिले थे. वहीं 1 जून को बढ़कर 739, 2 जून को 704, 3 जून को 763 और 4 जून को बढ़कर 889 मरीज सामने आए थे.
ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट के मरीज भी आए सामने
बीती 28 मई राज्य में ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट B.A. 4 और B.A.5 वैरिएंट के मरीज भी मिले थे. बताया जाता है कि ओमिक्रॉन के नए सबवैरिएंट बहुत तेजी से फैलते हैं. इनमें B.A. 4 के चार मरीज और B.A. 5 के 3 मरीज थे. ऐसे में कुल आंकड़ा 7 पर पहुंच गया.
राहत की बात ये है कि किसी में भी गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दिए और उन्हें अस्पताल में एडमिट करने की नौबत भी नहीं आई. संक्रमित मरीजों में दो की उम्र 50 साल से ज्यादा बताई गई है, दो मरीज 20 से 40 साल की उम्र के बीच के हैं, लेकिन एक मरीज 10 साल से कम उम्र का था. उस बच्चे ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी हैं, लेकिन फिर भी वो ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट से संक्रमित हो गया था.
IBDC ने की थी सबवैरिएंट की पुष्टि

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









