
मुंबई में फर्जी मरीज बनकर क्लिनिक में घुसा डिलीवरी ब्वॉय, फिर डॉक्टर के गर्दन पर रख दिया चाकू और...
AajTak
मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पेडर रोड इलाके में एक वरिष्ठ डॉक्टर के क्लिनिक में घुसकर एक डिलीवरी ब्वॉय ने लूटपाट की और फिर डॉक्टर को धक्का देकर फरार हो गया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई के पॉश पेडर रोड इलाके में एक वरिष्ठ डॉक्टर को लूटने के आरोप में दक्षिण मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन ने 23 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान अर्जुन सोनकर के रूप में हुई है. अर्जुन वर्ली का रहने वाला है और आनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले एक ऐप के लिए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है.
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले सोनकर इस साल मई से इस फूड डिलीवरी ऐप के साथ काम कर रहा था. सोनकर 70 वर्षीय पीड़िता डॉ. मंदाकिनी पिरांकर के क्लिनिक में फर्जी 'मरीज' बनकर गया था. पिरांकर पिछले 25 वर्षों से एक अन्य महिला डॉक्टर के साथ अपना क्लिनिक चला रही हैं.
फर्जी मरीज बनकर गया था सोनकर
घटना के दिन यानि 21 सितंबर को सोनकर छठी मंजिल पर स्थित डॉक्टर के क्लिनिक में गया और कहा कि वह अस्वस्थ है. डॉक्टर ने उसे बाहर कुर्सी पर इंतजार करने को कहा. बाद में जब बुलाया गया तो सोनकर ने लक्षण बताते हुए अपना परिचय अविनाश पासवान के रूप में दिया. डॉक्टर ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर लो है और उसे अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा गया. आरोपी ने डॉक्टर को फीस के रूप में दो सौ रुपये भी दिए.
अचानक डॉक्टर की गर्दन पर रख दिया चाकू
केबिन से निकलने के कुछ सेकेंड बाद वह फिर से अंदर डॉक्टर की केबिन में आया.सोनकर ने कपड़े के थैले से रसोई में प्रयोग होने वाला चाकू निकाला और महिला डॉक्टर के गले पर रख दिया और उसे चुप रहने को कहा. फिर उसने उसे सोने की चेन और 2.5 तोले का पेंडेंट, जिसकी कीमत एक लाख रुपये थी, उतारने को कहा. भागने से पहले उसने डॉक्टर को धक्का दे दिया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










