
मुंबई: बेसबॉल बैट से हमला कर पत्नी को मार डाला, भाई पर भी किया जानलेवा हमला
AajTak
मुंबई के मलाड में एक शख्स ने बेसबॉल बैट से हमला करके अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. साथ ही भाई को घायल कर दिया. फिर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. मामला प्रॉपर्टी विवाद का था. जिसके चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया.
महाराष्ट्र के मुंबई में प्रॉपर्टी विवाद में अपनी ही पत्नी की हत्या कर डाली. साथ ही बड़े भाई को भी घायल कर दिया. मामला मलाड इलाके का है. यहां रहने वाले 40 साल के द्रेसन दास ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी चित्रा दास पर बेसबॉल बैट से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया. साथ ही भाई दामियां दास को भी घायल कर दिया. फिर मौके से फरार हो गया.
फिलहाल पुलिस आरोपी द्रेसन दास की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस की 5 टीमें उसे हर जगह तलाश रही हैं. जानकारी के मुताबिक, एक महिला शनिवार को थाने पहुंची. महिला ने बताया कि जब वह मार्केट से कुछ सामान लेकर घर वापस लौटी तो देखा कि उसकी भाभी चित्रा और पति दामियां खून से लथपथ हालत में घर में पड़े हुए हैं.
वहीं, उसका जेठ द्रेसन दास वहां से फरार है. महिला ने पड़ोसियों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां, डॉक्टरों ने चित्रा को मृत घोषित कर दिया. तो वहीं, दामियां की सांसे अभी चल रही थीं. इसलिए उसका इलाज शुरू किया. पुलिस को महिला ने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर जेठ द्रेसन दास का परिवार में झगड़ा चल रहा था. दरअसल, द्रेसन घर को बेचना चाहता था. जबकि, परिवार इस बात का विरोध कर रहा था.
सुबह भी इसी बात को लेकर परिवार के साथ जेठ की बहस हुई थी. महिला के मुताबिक, बाद में मामला शांत हो गया. फिर वो किसी काम से मार्केट गई. जब लौटकर आई तो देखा कि उसकी जेठानी और पति खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़े हुए हैं. पास में बेसबॉल बैट और गमला भी पड़ा हुआ है. उसी से दोनों पर हमला किया गया था. उधर, जेठ भी घर से फरार था. पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी द्रेसन के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






