
मुंबई: बुर्का पहनने से किया इनकार, गुस्से में मुस्लिम पति ने हिंदू पत्नी की ले ली जान
AajTak
मुस्लिम रीति रिवाज ना मानने और बुर्का ना पहनने पर पति ने हिंदू पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर डाली. फिर मौके से फरार हो गया. लेकिन जल्द ही मुंबई की तिलक नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है.
महाराष्ट्र के मुंबई में पति ने 23 वर्षीय पत्नी पर दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया. मामला तिलक नगर इलाके का है. बताया जा रहा है कि मृतका रुपाली हिंदू थी. जबकि, उसका पति मोहम्मद इकबाल शेख मुस्लिम. दोनों ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी. दोनों का एक बेटा भी है. इकबाल और उसका परिवार हमेशा रुपाली को मुस्लिम रीति-रिवाज मानने और बुर्का पहनने के लिए कहता था. लेकिन रुपाली इसके लिए राजी नहीं होती थी.
इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी, जिसके चलते रुपाली इकबाल से अलग रहने लगी. हालांकि, दोनों के बीच फोन पर अक्सर बात होती थी. सोमवार को इकबाल ने रुपाली को मिलने के लिए बुलाया. दोनों के बीच इसी बात को लेकर फिर से झगड़ा होने लगाया. गुस्से में रुपाली ने तलाक लेने की बात कह डाली.
पहले तो इकबाल बेटे का हवाला देते हुए उसे मनाने लगा. लेकिन जब रुपाली तलाक की बात पर अड़ी रही तो इकबाल रुपाली को गली में खींच कर ले गया. फिर वहां चाकू से गला रेत डाला, जिससे रुपाली की मौके पर ही मौत हो गई. रुपाली की चीख सुनकर वहां लोग एकत्रित होने लगे. लोगों को देखते ही इकबाल मौके फरार हो गया.
लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. रुपाली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. पुलिस ने फौरन आरोपी की तलाश शुरू कर दी और थोड़ी ही देर बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया.
पुलिस पूछताछ में इकबाल ने बताया कि उसकी ये दूसरी शादी थी. इससे पहले भी उसकी एक शादी हुई थी. लेकिन पहली पत्नी से उसे संतान नहीं हुई तो इकबाल ने उसे तलाक दे दिया. फिर तीन साल पहले उसने हिंदू लड़की रुपाली से शादी की. रुपाली और उसका बेटा भी है. लेकिन रुपाली कुछ दिन पहले उससे अलग होकर रहने लगी. वह अक्सर उससे लड़ती थी. सोमवार को वह उसे मनाने गया था. तब भी वह उससे लड़ने लगी, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने चाकू से गला रेतकर रुपाली की हत्या कर दी.
उधर, रुपाली की बहन का कहना है कि इकबाल ने रुपाली को इसलिए मारा है क्योंकि वह जबरन उसे मुस्लिम रीति रिवाज मानने और बुर्का पहनने को कहता था.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










