
मुंबई: झगड़े के बाद पति ने पत्नी को गोली मारी, फिर खुद की भी ले ली जान
AajTak
मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना में 60 साल के व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि यह घटना घरेलू कलह के कारण हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.
मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. 60 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुबह लगभग 6 बजे सिद्धार्थ नगर स्थित एक रिहायशी इमारत में घटी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक का नाम राजमनोहर नांपल्ली (60) था, जबकि उसकी पत्नी का नाम लता (53) था. नांपल्ली ने अपनी पत्नी लता को पहले गोली मारी और फिर उसी देशी पिस्तौल से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
इस भयावह घटना से घर में हड़कंप मच गया और नांपल्ली के बेटे और बहू ने गोली की आवाज सुनी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने बताया कि नांपल्ली अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ एक फ्लैट में रहता था. पिछले कुछ समय से पिता और बेटे के बीच अलग-अलग रहने को लेकर झगड़े हो रहे थे.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नांपल्ली और उसके बेटे के बीच शराब पीने के दौरान अक्सर विवाद होते थे, और इस दौरान लता अपने बेटे के पक्ष में होती थी. शनिवार की शाम भी पति-पत्नी के बीच इसी प्रकार का झगड़ा हुआ था, और नांपल्ली इस बात से बहुत नाराज था.
अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह नांपल्ली ने एक देशी पिस्तौल निकाली, अपनी पत्नी लता को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










