
मुंबई: क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ दबोचा, 3 पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद
AajTak
मुंबई क्राइम ब्रांच ने वडाला इलाके में दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों ज़ीशान जमील अहमद (19) और दिनेश कुमार महेंद्र पाल (20) के पास से तीन देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से तीन देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई वडाला इलाके में एक विशेष जाल बिछाकर की गई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ज़ीशान जमील अहमद (19) और दिनेश कुमार महेंद्र पाल (20) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के निवासी हैं.
दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ वडाला इलाके में आने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि उन्होंने ये हथियार कहां से खरीदे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था.
ये भी पढ़ें- Mumbai Silver Bricks Seized: मुंबई के विक्रोली में वैन से साढ़े छह टन की चांदी की ईंटें जब्त, करोड़ों में है कीमत
अवैध हथियारों की तस्करी पर मुंबई पुलिस सतर्क
मुंबई पुलिस हाल ही में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को लेकर सतर्क हो गई है. पिछले कुछ महीनों में अवैध हथियारों की बरामदगी की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है.
आगे की जांच जारी

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










