
मुंबई को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: आरोपी पूर्व मैनेजर अरेस्ट, किया था 122 करोड़ का फ्रॉड!
AajTak
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच के बाद मुख्य आरोपी हितेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच के बाद मुख्य आरोपी हितेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है. EOW ने हितेश मेहता को समन भेजा था. इसके बाद हितेश ईओडब्ल्यू के ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान टीम ने उनसे पूछताछ की. इसके बाद हितेश को गिरफ्तार किया गया है.
मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कारोबार प्रतिबंध लगाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बैंक के संचालन में गंभीर अनियमितताओं का हवाला देते हुए इसके बोर्ड को बर्खास्त कर पुनरुद्धार के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया था. सूत्रों के मुताबिक बैंक में कुछ कर्मचारियों द्वारा फंड की हेराफेरी की गई, जिससे यह संकट उत्पन्न हुआ. आरबीआई के फैसले के बाद कल सुबह से ही परेशान ग्राहक अपने पैसे निकालने की उम्मीद में बैंक शाखाओं के बाहर जुटने लगे, लेकिन उन्हें बैंक परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई.
आरबीआई की कड़ी कार्रवाई आरबीआई ने शुक्रवार को बैंक के बोर्ड को एक वर्ष के लिए बर्खास्त कर दिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत को प्रशासक नियुक्त किया. इसके अलावा, बैंक की सहायता के लिए सलाहकार समिति भी गठित की गई, जिसमें एसबीआई के पूर्व महाप्रबंधक रवींद्र सपरा और चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिजीत देशमुख को शामिल किया गया है. आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि बैंक में कमजोर प्रशासनिक मानकों के चलते यह कार्रवाई आवश्यक हो गई थी. सूत्रों के अनुसार बैंक के मुख्य अनुपालन अधिकारी (CCO) ने आरबीआई द्वारा की गई 'स्पॉट इंस्पेक्शन' के बाद गुरुवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में शिकायत दर्ज कराई थी.
निकासी और ऋण पर रोक आरबीआई ने गुरुवार को बैंक द्वारा नए लोन जारी करने और जमा राशि निकालने पर रोक लगा दी थी. ये प्रतिबंध अगले छह महीनों तक लागू रहेंगे और समीक्षा के अधीन रहेंगे. आरबीआई ने कहा कि बैंक की वर्तमान लिक्विडिटी को देखते हुए बैंक को बचत या चालू खाता या किसी अन्य खाते से निकासी की अनुमति नहीं दी जाएगी.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










