
मुंबई के बोरीवली में 7.88 करोड़ के सोने की चोरी, डुप्लीकेट चाबी से खोला गया था ज्वेलरी शॉप का ताला
AajTak
मुंबई के बोरीवली में मौजूद माय गोल्ड प्वाइंट ज्वेलरी शॉप से 7.88 करोड़ रुपये का सोना चोरी हो गया. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक नाबालिग भी हिरासत में है. लेकिन एक आरोपी फरार चल रहा है. पढ़ें इस चोरी की पूरी कहानी.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरीवली इलाके में करोड़ों रुपये की चोरी से हड़कंप मच गया. एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर चोर करीब 5 किलो सोना ले उड़े. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वारदात में अंदरूनी मिलीभगत शामिल थी. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है. अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.
करोड़ों की चोरी से सनसनीमुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित आईसी कॉलोनी में ‘माय गोल्ड प्वाइंट’ नाम की ज्वेलरी दुकान में यह बड़ी चोरी हुई. यह इलाका मुंबई के प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में गिना जाता है. घटना 13 और 14 जनवरी 2026 की दरमियानी रात की है. सुबह जब दुकान खुली तो शोकेस खाली मिले और लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों का सोना गायब था. चोरी किए गए गहनों की कीमत बाजार में करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपये बताई जा रही है.
डुप्लीकेट चाबी से खोला गया ताला जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़ने के बजाय डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया. इसी वजह से पहली नजर में कोई जबरन घुसपैठ के निशान नहीं मिले. आरोपियों ने बड़ी सफाई से शोकेस में रखे करीब 5 किलो सोने के आभूषण समेटे और फरार हो गए. वारदात इतनी योजनाबद्ध थी कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी. इससे पुलिस को शुरुआत में शक हुआ कि मामला अंदर के लोगों से जुड़ा हो सकता है.
कर्मचारियों पर गया शक घटना के तुरंत बाद दुकान के दो कर्मचारी अचानक गायब हो गए, जिससे शक और गहरा गया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच तेज कर दी. जांच में पता चला कि दुकान बंद करने और चाबी संभालने की जिम्मेदारी इन्हीं कर्मचारियों के पास थी. इसी भरोसे का फायदा उठाकर डुप्लीकेट चाबी बनाई गई और वारदात को अंजाम दिया गया. अंदरूनी मिलीभगत की पुष्टि के बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की.
दो आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गणपत चदाना (26) और किशनलाल उर्फ भैरू बगालाल रेबारी (21) को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में दोनों ने अहम खुलासे किए हैं. उनकी निशानदेही पर अब तक 3 किलो 100 ग्राम सोना बरामद किया जा चुका है. जांच में एक नाबालिग की भूमिका भी सामने आई, जिसे हिरासत में लेकर ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि बाकी सोना बरामद करने के लिए पूछताछ जारी है.
एक आरोपी फरार पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है. आशंका है कि उसके पास करीब 4 किलो सोना मौजूद है. जांच में यह भी सामने आया है कि फरार आरोपी को भागने में उसके साथियों ने वाहन और अन्य संसाधनों की मदद दी थी. पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय नेटवर्क के जरिए आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है.

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.








