
मुंबई के एक बड़े व्यापारी के बेटे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, वाइन में नशीली दवा मिलाकर पिलाने का आरोप
ABP News
वर्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 328 के तहत मामला दर्ज किया है. पहले यह मामला वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था बाद में इसे वर्ली पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया.
मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में एक बड़े व्यापारी के बेटे अविन अग्रवाल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है. मुंबई के अंधेरी में रहने वाली 30 साल को महिला ने एफआईआर दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक, दोनो की दोस्ती डेटिंग ऐप टिंडर पर हुई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया. पीड़िता ने पुलिस को अपने स्टेटमेंट में बताया कि 26 जुलाई को वरली के एक फाइव स्टार होटेल (फोर सीजन) में महिला के साथ बलात्कार हुआ. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था जहां पर वाइन में नशे की दवा मिलाकर उसे पिलाई गई. महिला अपने होश में नहीं थी जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसका बलात्कार किया.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












