
मुंबई की हाईराइज बिल्डिंग में लगी आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, 135 लोगों को किया गया रेस्क्यू
AajTak
मुंबई में आज सुबह एक 24 मंजिला इमारत में आग लग गई. आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया. तुरंत घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए. इसी के साथ इमारत से 135 लोगों का रेस्क्यू किया गया.
मुंबई में आज एक 24 मंजिला इमारत में आग लग गई. इससे हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर 135 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी. अधिकारियों का कहना है कि घटना की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना घोडापदेव इलाके में म्हाडा कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड में हुई. यहां हाईराइज बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर आग लग गई. लोगों ने आग की लपटें देखीं तो हड़कंप मच गया. आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया.
लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर लोगों को निकाला और आग बुझाना शुरू कर दिया. इस 24 मंजिला इमारत में सरकार की ओर से मुख्य रूप से मिल में काम करने वाले श्रमिकों को फ्लैट दिए गए हैं.
शेल्टर एरिया से किया गया रेस्क्यू
अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में रहने वाले 25 लोगों को छत से, 30 लोगों को 15वीं मंजिल पर बने शेल्टर एरिया से और 80 लोगों को 22वीं मंजिल पर बने शेल्टर एरिया से निकाला गया. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कॉल मिलने के बाद पांच दमकल गाड़ियां और तीन पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए.
इसी के साथ अन्य फायर ब्रिगेड को भेजा गया. सुबह 7 बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया. नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है. अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना की वजह शॉर्ट-सर्किट हो सकती है. (एजेंसी)

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








