
मुंबईः अंबेडकर-ठाकरे के नए गठबंधन के बाद MVA में दरार! शरद पवार पर टिप्पणी के बाद बढ़ी हलचल
AajTak
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और प्रकाश अम्बेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने हाल ही में नए गठबंधन का ऐलान किया था, लेकिन प्रकाश अंबेडकर की शरद पवार पर टिप्पणी के बाद हलचल बढ़ गई है. वहीं संजय राउत ने प्रकाश अंबेडकर से आग्रह किया है कि वह MVA के एक स्तंभ की अवहेलना न करें.
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और प्रकाश अम्बेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने हाल ही में नए गठबंधन का ऐलान किया था. लेकिन प्रकाश अंबेडकर की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार पर की गई टिप्पणी के बाद महाविकास अघाड़ी (MVA) में काफी हलचल पैदा हो गई है.
एक इंटरव्यू में अंबेडकर ने दावा किया कि शरद पवार अभी भी बीजेपी के साथ हैं. प्रकाश अंबेडकर ने ये आरोप भी लगाया कि अजीत पवार ने जब बीजेपी नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तो इसके पीछे भी शरद पवार ही थे.
अंबेडकर ने कहा कि जब अजीत पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी, तो उन्होंने शपथ लेने के बाद एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पूछा था कि बीजेपी से गठबंधन के फैसले को लेकर हर कोई उन्हें अकेले क्यों दोष दे रहा है?
इस पर प्रतिक्रिया करते हुए NCP के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि बीजेपी के साथ सुबह शपथ लेकर राज्य में राष्ट्रपति शासन को हटाना शरद पवार की एक चतुर चाल हो सकती है. वहीं, राकांपा के एक अन्य नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर प्रकाश अंबेडकर ने उद्धव सेना से हाथ मिला लिया है तो भी वह उनकी पार्टी के सुप्रीमो के खिलाफ इस तरह के आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. इतना ही नहीं, आव्हाड ने चेतावनी भी दी कि उन्हें पिता तुल्य नेता के बारे में बोलने से पहले अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए.
उधर, सांसद संजय राउत ने प्रकाश अंबेडकर से आग्रह किया है कि वह एमवीए के एक स्तंभ की अवहेलना न करें. राउत ने कहा कि उन्हें वास्तव में बीजेपी के खिलाफ ताकतों को मजबूत करने के लिए पवार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करनी चाहिए.
इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी अंबेडकर के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वह VBA को मान्यता नहीं देते हैं. क्योंकि यह अभी तक एमवीए गठबंधन का हिस्सा नहीं है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








