
मीराबाई का डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी, PM बोले- बृज आना मेरे लिए सौभाग्य की बात
AajTak
पीएम ने कवि और भगवान कृष्ण भक्त मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित 'मीराबाई जन्मोत्सव' में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मीराबाई के सम्मान में एक डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बृज की धरती पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम ने इसके बाद कवि और भगवान कृष्ण भक्त मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित 'मीराबाई जन्मोत्सव' में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मीराबाई के सम्मान में एक डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया.
इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज बृज के दर्शन का अवसर मिला है. बृज लालजी और लाडली के बीचे में प्रेम का अवतार है. ये बृज पूरे संसार में पूजनीय है. बृज के रग-रग में राधा रानी रमा हुई है. यहां के कण-कण में कृष्ण रमाए हुए हैं. विश्व की सभी तीर्थ यात्राओं का जो लाभ होता है, उससे भी ज्यादा लाभ अकेले मथुरा और बृज की यात्रा से मिल जाता है. आज बृज महोत्सव और संत मीराबाई जी की 525वीं जयंती समारोह के जरिए मुझे एक बार फिर बृज में आने का अवसर मिला है."
पीएम ने आगे कहा, "मैं सांसद बहन हेमा मालिनी जी का भी अभिनंदन करता हूं. वो सांसद तो हैं, लेकिन वो बृज में रम गई हैं. मेरे लिए इस समारोह में आना एक और वजह से भी विशेष है. भगवान कृष्ण से लेकर मीराबाई तक का गुजरात से एक अलग रिश्ता रहा है. गुजरात जाकर ही श्रीकृष्ण द्वारकाधीश बने. राजस्थान से मथुरा में आने वाली मीराबाई ने भी अपना अंतिम जीवन गुजरात में ही बिताया था.
उन्होंने कहा कि आज इस महोत्सव में संत मीराबाई के नाम पर स्मारक सिक्का और टिकट जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. 84 कोस का ये बृज मंडल यूपी-राजस्थान को जोड़कर बनता है.
इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "संत मीराबाई का जीवन शुद्ध भक्ति और विश्वास का एक अनूठा उदाहरण है. भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के दिलों को श्रद्धा से भर देते हैं."
राजस्थान के राजपूत घराने में हुआ था मीराबाई का जन्म

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








