
मीरवाइज उमर फारूक ने बदला एक्स प्रोफाइल का बॉयो, चेयरमैन ऑल पार्टीज हुर्रियत हटाया
AajTak
मीरवाइज उमर फारूक ने अपनी एक्स प्रोफाइल से ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन का पदनाम हटा दिया है. इसे लेकर कश्मीर की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है.
अलगाववादी हुर्रियत के उदारवादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की अपनी वेरिफाइड प्रोफाइल से ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन का पदनाम हटा दिया है. मीरवाइज उमर फारूक की एक्स प्रोफाइल के बॉयो में अब केवल स्थान संबंधी जानकारियां ही रह गई हैं. इस प्रोफाइल को फॉलो करने वालों की तादाद दो लाख से अधिक बताई जा रही है.
मीरवाइज उमर फारूक की एक्स प्रोफाइल के बॉयो में पहले 'चेयरमैन, ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस' भी दर्ज था. अब उनके इसे अपनी प्रोफाइल से हटाने वाले कदम को लेकर कश्मीर की सियासत में कयासों का बाजार गर्म हो गया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब केंद्र सरकार की कश्मीर के अलगाववादी संगठनों और उनसे जुड़े नेताओं पर कड़ी नजर है. इस कदम को लेकर मीरवाइज की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
मीरवाइज उमर फारूक के अपने संगठन अवामी एक्शन कमेटी को केंद्र सरकार ने आतंकवाद विरोधी कड़े कानून के तहत पहले से ही प्रतिबंधित कर रखा है. गौरतलब है कि ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का गठन साल 1993 में हुआ था. यह कोई दल नहीं है, बल्कि कश्मीर के अलग-अलग अलगाववादी धड़ों का एक गठबंधन है.
यह भी पढ़ें: 'वादा पूरा नहीं किया...' J-K में उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रोटेस्ट
यह गठबंधन घाटी में प्रभावशाली मानता है. ऑल पार्टीज हुर्रियत की भूमिका सामूहिक बंद के साथ ही राजनीतिक लामबंदी में अहम मानी जाती थी. हालांकि, पिछले एक दशक में ऑल पार्टीज हुर्रियत का प्रभाव कमजोर पड़ता चला गया. इसके पीछे कई कारण रहे. इन कारणों में आपसी मतभेद के साथ ही केंद्र सरकार की ओर से लिए गए एक्शन भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में CRPF कैंप में घुसा तेंदुआ, जवानों पर किया हमला, एक घायल

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






