
मीट और बिरयानी की दुकानों का डाउन कराया शटर, दिल्ली में BJP विधायक तरविंदर सिंह खुद ग्राउंड पर उतरे
AajTak
कांवड़ यात्रा शुरू होते ही दिल्ली में मांस की दुकानों को बंद कराने की पहल शुरू हो गई है. बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने जंगपुरा में दुकानों के शटर खुद बंद करवाए. हालांकि सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक आदेश नहीं है. विधायक ने कांवड़ यात्रा की पवित्रता बनाए रखने की बात कहते हुए गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था.
कांवड़ यात्रा शुरू होते ही दिल्ली में नॉन-वेज की दुकानों को बंद कराने का सिलसिला शुरू हो गया है. बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह शनिवार को जंगपुरा में ऐसी कुछ दुकानों को बंद कराते नजर आए. खबर लिखे जाने तक दिल्ली सरकार की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन विधायक अपने हिसाब से इन दुकानों पर ताला लगवाने के लिए खुद ग्राउंड पर उतरे हैं.
राजधानी दिल्ली में कांवड़ यात्रा के रूट पर शराब और मांस की दुकान बंद करने का मुद्दा पहले ही वह उठा चुके हैं. इसके लिए वह गृह मंत्री अमित शाह को भी चिट्ठी लिख चुके हैं, लेकिन उसपर गृह मंत्री की तरफ से क्या रिस्पॉन्स आया, यह सार्वजनिक रूप से अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि, विधायक ने कांवड़ रूट पर शराब और मीट की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की थी.
भोगल में नॉन-वेज की दुकानों का शटर डाउन कराया
11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हुई है और उन्होंने अपनी चिट्ठी में मांग की थी कि इस दौरान मीट की दुकानें बंद कराई जाएं. तरविंदर सिंह मारवाह सिख समुदाय से आते हैं और वह जंगपुरा से बीजेपी विधायक हैं. वह शनिवार को भोगल इलाके में पहुंचे और मांस की दुकानों का शटर डाउन करवा दिया. इनमें मीट की दुकानें और बिरयानी की दुकानें शामिल हैं.
कांवड़ यात्रा की पवित्रता सुनिश्चित की कही थी बात
पीटीआई की खबर के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी के तीन सिख विधायकों में एक तरविंदर सिंह मारवाह ने गृह मंत्री को लिखे अपने पत्र में लिखा था कि शराब और मांस की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने से कांवड़ यात्रा की पवित्रता सुनिश्चित होगी और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा. (आशुतोष कुमार के इनपुट के साथ)

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







