
मिल गए 1 लाख साल पुराने पैरों के निशान, कभी ऐसे दिखते थे हम इंसान
AajTak
जनवरी में वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने इस खोज को साइंस जरनल नेचर में पब्लिश कराया है. इन निशानों को 100,000 साल पुराना माना जा रहा है. ऐसा माना जाता है कि पैरों के निशान पांच व्यक्तियों के हैं.
सदियों पुरानी चीजें और निशान हमें बताते हैं कि उस वक्त इंसान कैसा दिखा करता था. वो किस तरह की जिंदगी जीता था. कुछ इसी तरह की खोज मोरक्को में भी हुई है. यहां एक लाख साल पुराने पैरों के निशान मिले हैं. जो बताते हैं कि उस वक्त इंसान कैसा दिखा करता था.
जनवरी में मोरक्को, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने इस खोज को साइंस जरनल नेचर में पब्लिश कराया है.इसमें बताया गया कि अच्छी तरह से संरक्षित मानव पैरों के कुछ निशान मिले हैं.
जिन्हें 100,000 साल पुराना माना जा रहा है. ऐसा माना जाता है कि पैरों के निशान पांच व्यक्तियों के हैं. ये मोरक्को के उत्तरी शहर में एक चट्टानी समुद्र तट पर पाए गए.
जून 2022 में पुरातत्ववेत्ता माउन्सेफ सेड्राती को लाराचे शहर में विभिन्न आकार के पैरों के निशान मिले.
उन्होंने कहा, 'हमें पहला निशान मिलने के बाद इस पर 100 फीसदी तक यकीन नहीं था, लेकिन फिर हमें दूसरा, फिर तीसरा निशान मिला. फिर और मिलते गए.
शुरुआती निशान स्वस्थ होमो (सेपियन्स) ने लगभग 100,000 साल पहले रेतीले समुद्र तट की तलछट पर छोड़े थे. कुल 85 फीसदी पैरों के निशान मिले हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












