
'मियां' वोट नहीं चाहिए ऐसा क्यों कहते हैं? CM हिमंता ने बताया क्यों नहीं चाहिए!
AajTak
India today conclave 2021: चुनाव के दौरान मुस्लिम वोटों का जिक्र करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि जब इलेक्शन आता है तो न तो वे हमें वोट करेंगे, न ही उन्हें मुस्लिमों का वोट चाहिए. बेकार में दोनों पक्षों को समय क्यों बर्बाद करना चाहिए. सीएम ने कहा कि ये एक तरह का डील है.
India today conclave 2021: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा उन्हें चुनाव में मुस्लिम समाज का वोट नहीं चाहिए. अपने तीखे बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले सीएम सरमा ने कहा कि उन्होंने तय कर लिया है कि उन्हें मुस्लिम वोट नहीं चाहिए. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अपने कार्यकाल में वह उनके लिए काम नहीं करेंगे. सीएम ने कहा कि पांच साल वे मित्र बनकर रहेंगे और उनके लिए भी विकास कार्य करेंगे. "इससे पहले कि आप मेरे प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दें, क्यों न मैं ही पहले आपको ठुकरा दूं. उनके साथ हमारा कोई राजनीतिक रिश्ता नही है, मैं जानता हूं कि मियां हमारे लिए वोट नहीं करेंगे, मैं भी उनका वोट नहीं चाहता हूं, लेकिन वे हमारे दोस्त बनेंगे." #ABetterNormal | बॉर्डर पर क्यों भिड़ी असम-मिज़ोरम की पुलिस? सुनिए क्या बोले @himantabiswa लाइव: https://t.co/GSg7xQRLtm (@KDscribe) pic.twitter.com/oK4bwQtT06 असम को क्या बनाता है ख़ास? सुनिए क्या कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (@HimantaBiswa) का। @Akshita_N, @KDScribe#CandidConclave #HimantaBiswaSarma #Assam #ABetterNormal pic.twitter.com/ynSoydexqP

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








