
मिथुन चक्रवर्ती बनाम शत्रुघ्न सिन्हा... 2024 में बंगाल की इस लोकसभा सीट पर हो सकती है दो सितारों की सियासी टक्कर
AajTak
पश्चिम बंगाल की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में से एक आसनसोल पर क्या बॉलीवुड के दो सितारों की लड़ाई देखने को मिल सकती है? क्या ये चुनाव शत्रुघ्न सिन्हा बनाम मिथुन चक्रवर्ती हो सकता है? शत्रुघ्न सिन्हा को दोबारा आसनसोल से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच ये अटकलें तेज हो गई हैं.
पश्चिम बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट में से एक आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस ने फिर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को खड़ा करने का फैसला तो ले लिया, लेकिन BJP की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा को कौन टक्कर देगा. इस पर अभी भी मुहर लगनी बाकी है. वैसे तो तृणमूल कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी के रूप में टीएमसी की ओर से नामित करने का फैसला किया गया है.
पश्चिम बर्धमान के नेताओं के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में ममता बनर्जी, बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस फैसले की पुष्टि की. आसनसोल से दोबारा जीत की उम्मीद में शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी से टिकट देने की योजना है. सूत्रों के अनुसार, यहां सभी को शत्रुघ्न सिन्हा के क्षेत्रीय नेता के रूप में मान्यता प्राप्त होने की उम्मीद है. यह ध्यान देने की जरूरत है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने 2022 के उपचुनाव में आसनसोल सीट तीन लाख से ज़्यादा अंतर से जीती थी. इसके पहले इसको बीजेपी ने 2014 और 2019 में जीता था.
वहीं BJP की ओर से अग्निमित्रा पॉल और जितेंद्र तिवारी के नाम की सुगबुगाहट आसनसोल के गलियारों में चल रही है. 2022 के उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ अग्निमित्रा पॉल को खड़ा किया गया था लेकिन वो भारी अंतर से हार गई थीं.
जितेंद्र तिवारी का भी चल रहा है नाम
वहीं आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी भी आसनसोल सीट से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं. आसनसोल में बंगाली और गैर बांग्ला भाषी वोटर्स की संख्या लगभग बराबर है. जितेंद्र तिवारी की हिंदी भाषी वोटर्स पर अच्छी पकड़ है और इससे पहले तृणमूल में होने की वजह से भाजपा को लगता है कि टीएमसी की रणनीति को वो अच्छी तरह समझ सकते हैं.
मिथुन चक्रवर्ती भी दे सकते हैं टक्कर

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










