
मिडिल ईस्ट में तनाव, एअर इंडिया ने सस्पेंड की इजराइल के तेल अवीव से भारत आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स
AajTak
ईरान और इजरायल में में बढ़ते तनाव के बीच एअर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है. एयरलाइन ने इजराइल के तेल अवीव से आने-जाने वाली फ्लाइट्स आठ अगस्त तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दीं हैं. कंपनी ने कहा कि हमने मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों के मौजूदा हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया है.
एअर इंडिया ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते इजरायल के तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उड़ान संचालन 8 अगस्त तक निलंबित कर दिया गया है.
बयान में कहा गया है, "मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों के मौजूदा हालातों को देखते हुए, हमने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को तत्काल प्रभाव से 08 अगस्त 2024 तक निलंबित कर दिया है."
एयरलाइन का बयान
बयान में कहा गया है, 'मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में चल रही स्थिति को देखते हुए, हमने 08 अगस्त 2024 तक तत्काल प्रभाव से तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को निलंबित कर दिया है. हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और इस अवधि के दौरान तेल अवीव से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं... हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें.'
ये भी पढ़ें: हमास-इजरायल की जंग में ईरान कैसे बना अखाड़ा... हानिया के खात्मे के बाद अब मिडिल ईस्ट में क्या होगा?

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








