
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार, पहले महंगाई ने तोड़ी कमर; अब ईरान में जंग के बीच लगा एक और झटका
ABP News
India Energy Storage: एनर्जी सेक्टर पर भारत की सशक्तता और उसकी तैयारियों ने ही अब तक पैनिक बटन को दबा रखा है और वहीं, पाकिस्तान जैसे देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति देखने को मिल रही है.
India Energy Storage: ईरान और इजरायल के बीच जंग से एनर्जी पर भारत की सच्चाई सबके सामने आ गई है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 परसेंट क्रूड ऑयल, 60 परसेंट LPG और 50 परसेंट LNG दूसरे देशों से आयात करता है. आयात पर इतनी निर्भरता सप्लाई चेन में अचानक रुकावट से भारत को संकट में डाल सकता है. जैसा कि अभी होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के लगाए प्रतिबंध के चलते हुआ है. हालांकि, यह भी उतना ही सच है कि भारत समय के साथ-साथ एनर्जी सेक्टर में मजबूती हासिल की है.
बात चाहे अंडरग्राउंड स्टोरेज की हो या तेल आयात में विविधता लाने की हो, भारत धीरे-धीरे एनर्जी सिक्योरिटी में मजबूत होता चला है. संकट की इस स्थिति में स्ट्रैटेजिक तेल रिजर्व के अलावा पेट्रोल और डीजल का स्टॉक और 25 दिन तक चल सकता है. भारत में मौजूद कुकिंग गैस या LPG लगभग 25-30 दिनों तक चल सकती है, जबकि LNG, जो मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए इस्तेमाल होती है, लगभग 10 दिनों तक उपलब्ध है. एनर्जी सेक्टर पर भारत की इसी सशक्तता ने पैनिक बटन को दबा रखा है और वहीं, पाकिस्तान जैसे देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति देखने को मिल रही है.
भारत में कई भूमिगत गैस स्टोरेज हैं. इनमें से सबसे पुराना गुफा विशाखापत्तनम है. इसे लगभग 10 साल पहले इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड ने बनाया था. इन गुफाओं में कुल मिलाकर 5.33 मिलियन मीट्रिक टन कच्चा तेल (40 मिलियन बैरल) रखा जा सकता है, जो देश की जरूरत के लगभग 10 दिनों के लिए काफी है.
ऐसी अंडरग्राउंड सुविधाएं इसलिए अच्छी होती हैं क्योंकि वे बाहरी हमलों या ड्रोन हमलों और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रहती हैं. इसके अलावा, इन्हें चलाने में कम खर्च आता है और जमीन के नीचे होने की वजह से इन गुफाओं में आग लगने या तेल गिरने का खतरा कम होता है. सरकार ने अभी तक इन रिजर्व का इस्तेमाल नहीं किया है. जब जरूरत होती है, तो ये एक स्ट्रेटेजिक बफ़र देते हैं, जिससे सरकार को दूसरे इंपोर्ट का इंतजाम करने का समय मिल जाता है

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












