
मिडिल ईस्ट और यूरोप के लिए Air India की उड़ानें फिर शुरू, ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर के बाद लिया फैसला
AajTak
एअर इंडिया ने कहा कि यूरोप से आने-जाने वाली उड़ानें, जो पहले रद्द कर दी गई थीं, उन्हें भी आज से धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है, जबकि अमेरिका और कनाडा के ईस्ट कोस्ट से आने-जाने वाली सेवाएं भी यथाशीघ्र फिर से शुरू की जाएंगी.
एअर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि वह आज से मध्य पूर्व और यूरोप के लिए उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर रही है. सेवाएं बहाल करने का निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मंगलवार को दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा कि इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष विराम समझौता अब प्रभावी हो गया है. एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'चूंकि मध्य पूर्व के कुछ भागों में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे खुल रहे हैं, इसलिए एअर इंडिया आज से इस क्षेत्र के लिए उड़ानें फिर से शुरू करेगी, तथा मध्य पूर्व से अधिकांश उड़ानें 25 जून से शुरू हो जाएंगी.'
एअर इंडिया ने कहा कि यूरोप से आने-जाने वाली उड़ानें, जो पहले रद्द कर दी गई थीं, उन्हें भी आज से धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है, जबकि अमेरिका और कनाडा के ईस्ट कोस्ट से आने-जाने वाली सेवाएं भी यथाशीघ्र फिर से शुरू की जाएंगी. एअर इंडिया ने कहा कि वह किसी भी समय असुरक्षित माने जाने वाले हवाई क्षेत्रों से बचने के लिए निर्धारित उड़ानों को रिशिड्यूल, डायवर्ट या रद्द करने का फैसला ले सकती है. एयरलाइन कंपनी ने कहा, 'हम यात्रियों को किसी भी अपडेट के बारे में सूचित रखेंगे और उनकी समझदारी की सराहना करते हैं. हमारे यात्रियों, कर्मचारियों और विमानों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.'
यह भी पढ़ें: एअर इंडिया पर DGCA सख्त, पायलट ड्यूटी नियमों के उल्लंघन पर एयरलाइन को दिया नोटिस
#TravelAdvisory "As airspaces gradually reopen in certain parts of the Middle East, Air India will progressively resume flights to the region starting today, with most operations to and from the Middle East resuming from 25 June. Flights to and from Europe, previously…
एयरलाइन कंपनी ने सोमवार को मध्य पूर्वी हवाई क्षेत्र में संचालित सभी उड़ानों को तत्काल निलंबित करने की घोषणा की थी, ऐसा ईरान द्वारा कतर में अल-उदीद एयर बेस को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमलों के बाद किया गया था, जहां अमेरिकी सेनाएं तैनात हैं. एअर इंडिया ने सोमवार को एक अलग और व्यापक कदम उठाते हुए उत्तरी अमेरिका और यूरोप के पूर्वी तट से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें भी निलंबित कर दी थीं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






