
मिजोरम के साथ सीमा विवाद: असम सरकार का एलान- हिंसा के आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा 5 लाख का इनाम
ABP News
असम पुलिस ने उन लोगों की तस्वीरों का एक संग्रह तैयार किया है जिन्होंने सीमा पर संघर्ष के दौरान उसके कर्मियों पर कथित रूप से गोलीबारी की.
गुवाहाटी: असम पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने उन लोगों की तस्वीरों का एक संग्रह तैयार किया है जिन्होंने 26 जुलाई को सीमा पर संघर्ष के दौरान उसके कर्मियों पर कथित रूप से गोलीबारी की थी. साथ ही प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की. विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जी पी सिंह ने कहा कि पुलिस ने हिंसा के दौरान छह पुलिसकर्मियों की हत्या के संबंध में भादंवि की धारा 302 (हत्या) और अन्य अधिनियमों सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. गौरतलब है कि सोमवार को अंतरराज्यीय सीमा के पास हुई हिंसक झड़प में कुल सात लोग-छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक मारे गए थे.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












